1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध के सेवन से बच्चों का भी पाचन हो रहा कमजोर, बाबा रामदेव से जानें कैसे बढ़ाएं Digestion क्षमता?

दूध के सेवन से बच्चों का भी पाचन हो रहा कमजोर, बाबा रामदेव से जानें कैसे बढ़ाएं Digestion क्षमता?

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jun 10, 2026 09:44 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:04 am IST

​सुपरफूड होने के बावजूद देश के करीब 62% लोग ऐसे हैं जो दूध पचा नहीं पाते हैं। एक नई स्टडी के मुताबिक, अब तो बच्चों को भी दूध से दिक्क्त होने लगी हैं। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं पाचन क्षमता कैसे बढ़ाएं?

बाबा रामदेव - India TV Hindi
बाबा रामदेव Image Source : YOUTUBE - @BABA RAMDEV/MAGNIFIC

आयुर्वेद में गाय के दूध को सुपरफूड माना गया है। गांव और पहाड़ी इलाकों में बकरी का दूध भी लोग खूब पीते हैं और रेगिस्तानी इलाकों में तो लोग ऊंटनी का दूध पीते आ रहे हैं। यानी शहर-गांव, जगह कोई भी हो बड़े बुज़ुर्ग बच्चों को एक ही सलाह देते हैं दूध पियो। हालांकि, जिन्हें लैक्टोज़ इनटोलरेंस की दिक्कत है वो लोग दूध नहीं पचा पाते हैं। ऐसे लोग दूध पी लें तो फिर कब्ज़, गैस, भारीपन से परेशान रहते हैं। वैसे, बच्चों के शरीर में लैक्टोज़ अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए वे दूध को आसानी से पचा लेते हैं। लेकिन एक नई रिपोर्ट ये कह रही है कि दूध पीने से अब बच्चों की भी सेहत खराब हो रही है। इनडायजेशन, कब्ज और डायरिया जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव रामदेव से जानते हैं कि बच्चों-बड़ों सबका हाज़मा मजबूत करने के लिए क्या करें कि जो 'लैक्टोज इनटॉलरेंस' है ये गंभीर बीमारियों का गेटवे ना बन सके।

पाचन की परेशानी होने पर कौन सी समस्या होती है?

अगर आपका पाचन सही नहीं है तो उससे एसिडिटी, गैस, कब्ज, लूज मोशन, कोलाइटिस, अल्सर और ब्लोटिंग जैसी गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।

कब्ज कैसे होगा दूर?

कब्ज को कंट्रोल करने के लिए डाइट में आप पपीता, सेब, अनार और नाशपाती जैसे फलों का सेवन करें। इसके अलावा आप गाजर, चुकंदर, आंवला, पालक और टमाटर जैसी सब्जियों का भी सेवन करें ये आपके पेट के लिए अमृतफल समान हैं। आप इनका जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

गैस की परेशानी कैसे होगी दूर?

गैस की परेशानी दूर करने के लिए आप अंकुरित मेथी खाएं, मेथी का पानी पीएं , अनार खाएं , त्रिफला चूर्ण लें , खाना अच्छे से चबाएं और सुबह उठकर गुनगुना पानी पिएं। 1-2 लीटर पानी एक बार में पिएं। पानी में सेंधा नमक और नींबू मिलाएं। पानी पीने के बाद 5 मिनट स्ट्रेचिंग करें

दूध नहीं पचा पा रहे हैं तो क्या पिएं?

अगर आप दूध नहीं पचा पा रहे हैं तो सोया मिल्क को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह बीपी और बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में फायदेमंद है। इसके  अलावा वजन कंट्रोल करने के लिए कोकोनट मिल्क का सेवन करें। वहीं, बादाम मिल्क इम्यूनिटी को मजबूत करता है तो मटर मिल्क प्रोटीन से भरपूर है। एक तरफ काजू मिल्क आंख और दिल के लिए मजबूत है तो ओट्स मिल्क स्किन के लिए बेहतर है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता ह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।