1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने से लेकर छालों से मिश्री यूं झट से दिलाएगी राहत, ऐसे करें सेवन

वजन कम करने से लेकर छालों से मिश्री यूं झट से दिलाएगी राहत, ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 15, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 12:44 pm IST

मिश्री को रिफाइन नहीं किया जाता इसलिए ये चीनी से ज्यादा हेल्दी मानी जाती है।

rock sugar- India TV Hindi
rock sugar Image Source : INST/REMPAHKARSA

अक्सर लोग खाने के बाद मिश्री खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है  ये जितनी अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उतनी ही ये अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जानी जाती है। जी हां मिश्री में बहुत से गुण हैं जिनसे कई चीजों में राहत मिलती है। म‍िश्री को रिफाइन नहीं क‍िया जाता इसल‍िए ये चीनी से ज्‍यादा हेल्‍दी मानी जाती है। मिश्री को रॉक शुगर भी कहा जाता है. आयुर्वेद के अनुसार इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपको कई बीमारियों से निजात दिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे इसे खाकर सेहत को फायदा हो सकता है।

खांसी-जुकाम से मिलती है राहत-

मिश्री को सर्दी-खासी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। मिश्री को काली मिर्च के साथ रात में सेवन करने से खांसी-ज़ुकाम और गले की खराश से छुटकारा पाया जा सकता है।

वजन करे कम-
अगर आप अधिक वजन से परेशान हैं, तो मिश्री का उपयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। बताया जाता है कि मिश्री को सौंफ के साथ पीसकर तैयार पाउडर में से एक चम्मच नियमित इस्तेमाल करने से बढ़ते हुए वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

एनर्जी बूस्टर- 
मुंह का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ मिश्री के सेवन से शरीर को एनर्जी भी मिलती है। सौंफ के साथ मिश्री खाने से मूड भी अच्छा रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए-
आंखों की रोशनी बढ़ाने के ल‍िए म‍िश्री का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। आप मि‍श्री के पाउडर में सौंफ म‍िलाकर रोजाना दूध के साथ लें। ये म‍िश्रण आंखों के ल‍िए फायदेमंद होता है। 

हीमोग्लोबिन का स्‍तर ठीक करे-
माना जाता है कि गर्म दूध में केसर और मिश्री मिलाकर पीने से शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र भी बढ़ती है जिससे त्‍वचा में कांति आती है। यह दूध यौन दुर्बलता दूर करने वाला भी माना जाता है। 

मुंह के छालों-
मुंह के छालों की समस्या से परेशान हैं तो मिश्री का सेवन आपको फायदा पहुंचा सकता है। मिश्री को इलायची पाउडर के साथ पीस कर छालों वाले स्थान पर लगाने से छालों से राहत मिल सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।