1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी कमर और पेट की चर्बी

रोजाना खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी कमर और पेट की चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2020 01:53 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 01:53 pm IST

सर्दियों के मौसम में काली मिर्च का ये ड्रिंक वजन कम करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही आपको ठंड से भी बचाएगा।

रोजाना खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी कमर और पेट की चर्बी- India TV Hindi
रोजाना खाली पेट पिएं ये होममेड फैट किलर ड्रिंक, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी कमर और पेट की चर्बी Image Source : INSTA/MALAYALAMSAMAYAM/PJ.COOKS/

मोटापा एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को ही खराब नहीं करता है बल्कि ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक जैसी बीमारियों को भी जन्म देता है। शरीर की चर्बी को कम करने के लिए हम जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। इसके साथ-साथ कड़ी डाइट को फॉलो करते हैं। लेकिन इतनी मेहनत करने के बावजूद आपके मन-मुताबिक वजन कम नहीं होता है।

सर्दियों के मौसम में काली मिर्च का ये ड्रिंक वजन कम करने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके साथ ही आपको ठंड से भी बचाएगा। 

मेथी का दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम, बस खाली पेट ऐसे करें सेवन

आयुर्वेद के अनुसार काली मिर्च आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। इसके साथ-साथ यह ड्रिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

वहीं शहद में प्रचुर मात्रा में टीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल,  एंटीवायरल, एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। जो आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये शरीर से विषाक्त तत्वों को निकालने में करते हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है।

 
नींबू में प्रचुर मात्रा मे अम्लीय तत्वों के साथ-साथ विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो वजन कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्राल को कम करता है। इसके अलावा लीवर को हेल्दी  रखने में मदद करता है। 

भूलकर भी ये लोग न करें हल्दी का सेवन, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए आपको चाहिए

  • एक गिलास गर्म पानी
  • एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • नींबू
  • एक चम्मच शहद 

ऐसे करे सेवन

रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में यह सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसका सेवन करे। आप चाहे तो साम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज के मरीज चीनी की बजाय शहद का ऐसे करें सेवन, हमेशा कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।