1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस फल के स्वाद पर न जाएं, गर्मियों में खूब खाएं और अपना बढ़ता वजन घटाएं

इस फल के स्वाद पर न जाएं, गर्मियों में खूब खाएं और अपना बढ़ता वजन घटाएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Apr 20, 2023 07:05 am IST,  Updated : Apr 20, 2023 07:05 am IST

वेट लॉस के लिए खरबूजा: गर्मियों का मौसम यानी खरबूजा और तरबूज का मौसम। ऐसे में बात अगर सिर्फ खरबूजे की करें तो ये न पेट को ठंडा करता है बल्कि, वेट लॉस में भी मददगार है।

muskmelon_for_weight_loss- India TV Hindi
muskmelon_for_weight_loss Image Source : FREEPIK

वेट लॉस के लिए खरबूजा: खरबूजा गर्मियों में आने वाला एक गजब का फल है। कुछ लोग तो, इसे खूब खाना पसंद करते हैं लेकिन, कुछ लोग इसके स्वाद से भागते हैं। खरबूजा हाई फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर फल है। इसके अलावा ये दिल के मरीजों के लिए भी अच्छा है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और पोटेशियम है जो कि ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ दिल की बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन, आपको ये जानकर अजीब लग सकता है कि वेट लॉस के लिए भी खरबूजा खाना फायदेमंद (muskmelon benefits for weight loss) है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

वेट लॉस के लिए खरबूजा खाने के फायदे-Kharbooja khane ke fayde for weight loss in hindi

1. हाई फाइबर फूड है खरबूजा

खरबूजा, हाई फाइबर से भरपूर फूड है जो कि पाचन तंत्र के कामकाज को तेज करता है। ये असल में शरीर से पानी को सोख लेता है और फिर मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। जब आपका मेटाबोलिक रेट हाई होता है तो शरीर फैट भी तेजी से पचा लेता है। इससे वजन नहीं बढ़ता और वेट लॉस में मदद मिलती है।

आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर क्यों रखना चाहिए? जानें इस देसी उपाय के पीछे का तर्क

2. चर्बी घटाने में मददगार 

खरबूजे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर की चर्बी को कम करने के लिए जानी जाती है। दरअसल, इन फलों में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है जिसकी वजह से आपको पेट भरा हुआ लगता है और आपको भूख कम लगती है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

muskmelon_benefits
Image Source : FREEPIKmuskmelon_benefits

3. खरबूजे में होती है कम कैलोरी

खरबूजे में कैलोरी कम होती है। साथ ही ये मीठा भी है और शुगर क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकता है। जबकि, इसकी जगह आप कोई और मीठी चीज खाएंगे तो आपका वजन बढ़ेगा और क्रेविंग भी। तो, इसलिए कम कैलोरी वाले खरबूजे को खाना वेट लॉस में मदद कर सकता है।

हड्डियों की हर समस्या का इलाज है बाबा रामदेव के पास, जानें और आज ही अपनाएं

वेट लॉस के लिए कैसे खाएं खरबूजा-How to eat muskmelon for weight loss

वेट लॉस के लिए खरबूजे को आप कई प्रकार से खा सकते हैं। पहले तो, आप इसे ऐसे ही खाएं खास कर कि नाश्ते और स्नैक्स टाइम में। दूसरा, आप इसे सलाद या फिर स्मूदी के रूप में भी ले सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से खरबूजा खाएं और तेजी से अपना वजन घटाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।