1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाए छुटकारा

जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाए छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 12, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 05:09 pm IST

जायफल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, डी, बी12 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन फाइबर के अलावा ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ कई बीमारियों से छुटकारा दिलाते हैं।

जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाएं छुटकारा!- India TV Hindi
जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाएं छुटकारा! Image Source : INSTAGRAM/LATOYASIREN

जायफल आमतौर पर हर रसोई में पाया जाने वाला मसाला है जो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ाने के साथ-साथ औषधियों का भंडार माना जाता है। जायफल का सेवन करने से न केवल आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि गठिया, खांसी, अनिद्रा जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। मसाले की तासीर की बात की जाए तो यह गर्म होता है। जानिए जायफल का सेवन करने के बेहतरीन फायदों के बारे में। 

जायफल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, डी, बी12 के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन फाइबर, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जायफल का इस्तेमाल मसालों के रूप में किया जाता है। इसके अलावा इसे कई आयुर्वेदिक दवाओं, ब्यूटी प्रोडक्टस आदि में भी यूज किया जाता है। 

शुगर एकाएक बढ़ जाए तो कैसे करें कंट्रोल? जानें क्या खाएं और क्या छोड़े

जायफल का कैसे करें इस्तेमाल? 

  • अगर आप जायफल चूर्ण का सेवन कर रहे हैं तो 5.1 ग्राम से ज्यादा न लें। 
  • वहीं अगर जायफल के तेल का सेवन कर रहे हैं तो 1-2 बूंद से ज्यादा न लें। 

जायफल के बेहतरीन लाभ

अनिद्रा

खराब लाइफस्टाइल, तनाव आदि के कारण अधिकतर लोगों को अनिद्रा की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जायफल का सेवन विभिन्न रूपों में करके इस चैन ने गहरी नींद ले सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो सोने से पहले एक गिलास दूध में चुटकी भर जायफल पाउडर डालकर पी सकते हैं। 

अचानक शुरू हो गया है पेट दर्द तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, 10 मिनट में ही मिल जाएगा आराम

मुंह की बदबू से दिलाए छुटकारा
मुंह से बदबू आने के कारण आपको हमेशा शर्मिदा होना पड़ता है तो जायफल कारगर साबित हो सकती है। इसके लिए बराबर भाग में कूठ, कमल, जायफल और जावित्री का पाउडर लेकर मिला लें। इसके बाद इससे करीब 500 मिलीग्राम की गोली बनाकर चूसें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद
जायफल एक नैचुरल फूड है जिसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे। इसके साथ आपकी इम्यूनिटी भी तेजी से बूस्ट होगी। 

माइग्रेन 
जायफल के छिलके को वनफ्सा के तेल में पीस लें। इसे 1-2 बूंद नाक में डाल लें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

 जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाएं छुटकारा
Image Source : INSTAGRAM/MY.NURTURED.LIFE  जायफल गठिया रोग में है कारगर, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों से भी दिलाएं छुटकारा

सिरदर्द से दिलाए छुटकारा
जायफल को पानी के साथ घिसकर सिर पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

खांसी
खांसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए थोड़े से जायफल के पाउडर में शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे खांसी के साथ-साथ सर्दी-जुकाम, सांस फूलना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। 

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

पेट दर्द
पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1- बूंद जायफल तेल को बताशे में डालकर खिलाएं। इससे तुरंत आराम मिल जाएगा।

गठिया
जायफल या फिर जावित्री तेल को सरसों के तेल के साथ मिलाकर जोड़ों में लगाए। इससे गठिया के साथ-साथ मोच, लकवा, जकड़न जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। 

स्किन संबंधी रोगों के लिए
जायफल के तेल से मसाज करने से स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

एक कटोरी रोजाना खाएं दही और चीनी, पेट को रखेगा ठंडा और होंगे कई फायदे भी

जायफल
Image Source : INSTAGRAM/PHOTOPEDIA_MALENADUजायफल

चेहरे के दाग -धब्बें
अगर चेहरे पर दाग-धब्बों के साथ झाईयां आदि की समस्या हैं तो जायफल को पीसकर शहद के साथ मिलाकर चेहर पर लगाएं। 

ये लोग न करें जायफल का उपयोग

  • प्रेग्नेंट महिला ने करें जायफल का इस्तेमाल।
  • जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत है वो लोग इसका सेवन न करें। अगर आप इसका सेवन फिर भी करना चाहते हैं तो पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।