1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ा हुआ ब्लड शुगर तेजी से चूस लेता है यह अनाज, जानें डायबिटीज के मरीज डाइट में कैसे करें शामिल?

बढ़ा हुआ ब्लड शुगर तेजी से चूस लेता है यह अनाज, जानें डायबिटीज के मरीज डाइट में कैसे करें शामिल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 21, 2025 10:46 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 10:46 pm IST

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो इस अनाज को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से कंट्रोल होता है

मधुमेह में ओट्स के लाभ- India TV Hindi
मधुमेह में ओट्स के लाभ Image Source : FREEPIK

इन दिनों देश-दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहाँ मधुमेह के रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। बता दें, डायबिटीज में रक्त शर्करा का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता है, या इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग नहीं कर पाता। इंसुलिन वह हार्मोन है जो ग्लूकोज को भोजन से प्राप्त ऊर्जा के रूप में कोशिकाओं तक पहुँचाता है। ऐसे में इस कंडीशन में डाइट का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। चलिए जानते हैं किस आनाज को अपनी डाइट में शामिल कर आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज में ओट्स का सेवन है फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेना बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद बीटा-ग्लूकन फाइबर और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने, इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने और तृप्ति को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।इसमें कैलोरीज की मात्रा काफी कम होती है। ओट्स न्यूट्रिएंट्स और फाइबर से भरपूर होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ओट्स पाचन के बाद ग्लूकोज को आराम से रिलीज करता है जिससे खून में एक दम से शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है।

किन तरीकों से करें ओट्स का सेवन?

ओट्स का ज़्यादा फायदा पाने के लिए इंस्टेंट ओट्स की बजाय स्टील-कट ओट्स जैसे कम प्रोसेस्ड ओट्स चुनें, मात्रा नियंत्रित रखें और चीनी या उच्च-ग्लाइसेमिक टॉपिंग डालने से बचें। ओट्स को आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से बनाकर खा सकते हैं। अआप अपनी डाइट में ओट्स को ओट्स की रोटी, ओट्स चिला, ओट्स उपमा या ओट्स खिचड़ी के रूप में शामिल कर सकते हैं। साथ ही आप ओट्स को दूध में डालकर भी खा सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।