1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह सिर्फ इतने मिनट की दौड़ से छट जाएगा बढ़ा हुआ मोटापा, सुधर जाएगी बिगड़ी सेहत

सुबह सिर्फ इतने मिनट की दौड़ से छट जाएगा बढ़ा हुआ मोटापा, सुधर जाएगी बिगड़ी सेहत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 22, 2024 11:11 am IST,  Updated : Dec 22, 2024 11:11 am IST

स्वस्थ रहने और मोटापा कम करने के लिए रोजाना 45 मिनट तक टहलने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिन लोगों के पास समय की कमी है, वे सिर्फ 15 से 20 मिनट की दौड़ से भी फायदा उठा सकते हैं।

दौड़ने के फायदे - India TV Hindi
दौड़ने के फायदे Image Source : SOCIAL

वजन घटाने में सबसे बड़ी भूमिका आपकी डाइट की होती है। इसके अलावा आप दिनभर में जो शारीरिक गतिविधि करते हैं, वह भी मायने रखती है। स्वस्थ रहने और मोटापा कम करने के लिए रोजाना 45 मिनट तक टहलने की सलाह दी जाती है, लेकिन जिन लोगों के पास समय की कमी है, वे सिर्फ 15 से 20 मिनट की दौड़ से भी फायदा उठा सकते हैं। रोजाना 20 मिनट दौड़ने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है और वजन भी तेजी से कम होता है। जानिए रोजाना दौड़ने के फायदे।

रोजाना 20 मिनट दौड़ने के फायदे:

  • दिल रहेगा स्वस्थ: रोजाना सिर्फ 20 मिनट दौड़ने से दिल स्वस्थ रहता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। मांसपेशियां तेजी से खून पंप करती हैं, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको रोजाना कुछ मिनट जरूर दौड़ना चाहिए।

  • वजन घटाना: मोटापा घटाने के लिए पैदल चलने से ज्यादा कारगर है दौड़ना। रोजाना कुछ मिनट दौड़ने से फैट जल्दी बर्न होता है और वजन कम होता है। दौड़ने से पेट की चर्बी कम की जा सकती है। दौड़ते समय आप ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। जो वजन घटाने के लिए जरूरी है।

  • हैप्पी हॉरमोन बढ़ते हैं: जब आप दौड़ते हैं तो शरीर में हैप्पी हॉरमोन बढ़ते हैं। दौड़ने से एचजीएच हॉरमोन बनता है, जिससे शरीर खुश और स्वस्थ रहता है। रोजाना दौड़ने से बढ़ती उम्र भी कम हो सकती है।

  • नींद में सुधार: जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है, उन्हें रोजाना दौड़ने से फायदा होगा। दौड़ने से आपकी नींद, नींद का पैटर्न और नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। सिर्फ 20 मिनट दौड़ने या कार्डियो एक्सरसाइज से रात में गहरी और अच्छी नींद आती है। 

  • हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होंगी: दौड़ने से न सिर्फ दिल से जुड़े फायदे मिलते हैं बल्कि मांसपेशियां और जोड़ भी मजबूत होते हैं। नियमित रूप से दौड़ने से पैरों और कोर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है। दौड़ने से ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन बढ़ता है जो मांसपेशियों के ऊतकों को ठीक करता है और उनकी मरम्मत करता है। दौड़ने से हड्डियाँ मजबूत होती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।