1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: जैतून के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल, कुछ दिनों में ही कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड

Uric Acid: जैतून के तेल का इस तरह करें इस्तेमाल, कुछ दिनों में ही कंट्रोल हो जाएगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड

 Written By: Sushma Kumari
 Published : Jun 04, 2022 01:14 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 08:35 am IST

Uric Acid: आइए जानते हैं जैतून का तेल किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखेगा, साथ ही जानिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किस तरह से करें।

Olive Oil For Uric Acid- India TV Hindi
Olive Oil For Uric Acid Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बढ़ा हुआ यूरिक एसिड सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।
  • जैतून का तेल यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकता है।

Uric Acid:  बढ़ा हुआ यूरिक एसिड सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसिलए समय रहते इस बीमारी को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का एक घरेलू नुस्खा बताएंगे जिससे यूरिक एसिड नियंत्रित रहेगा। ये घरेलू नुस्खा जैतून का तेल है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। 

तो आइए जानते हैं जैतून का तेल किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखेगा, साथ ही जानिए जैतून के तेल का इस्तेमाल किस तरह से करें। 

जैतून का तेल यूरिक एसिड करेगा कंट्रोल

जैतून का तेल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें विटामिन ई के अलावा विटामिन के, आयरन, ओमेगा 3, फैटी एसिड और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो यूरिक एसिड को कम करने में सहायक है। साथ ही ये जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करता है।  

यूरिक एसिड के मरीज इस तरह करें जैतून के तेल का इस्तेमाल

जैतून के तेल का इस्तेमाल आप खाना बनाने में कर सकते हैं। इसके लिए आप आप रोजमर्रा में खाने पीने की जो भी चीजें बनाएं उसमें सिर्फ जैतून के तेल का ही इस्तेमाल करें।

Olive Oil For Uric Acid
Image Source : FREEPIKOlive Oil For Uric Acid 

जैतून के तेल के अन्य फायदे

कब्ज के लिए

जैतून का तेल कब्ज की समस्या को दूर करता है। इस तेल का नियमित रूप से सेवन करना पेट के लिए लाभकारी माना जाता है। 

डायबिटीज मरीजों के लिए 
जैतून का तेल डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी होता है। खासतौर पर टाइप- 2 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए। एक शोध के अनुसार जैतून का तेल टाइप-2 डायबिटीज के लिए फायदेमंद साबित होता है।  

आंखों की थकान के लिए
जैतून का तेल आंखों की थकान को दूर करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप आंखों के आसपास जैतून के तेल से हल्की-हल्की मालिश करें। इससे  आंखों की थकान मिट जाती है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Clove for Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है लौंग, इस तरह करें इस्तेमाल

बड़े काम की है छोटी सी अजवाइन, यूरिन इंफेक्शन, पीरियड्स तक की समस्या करती है दूर

आपके किचन में मौजूद हैं फ्रिज समेत ये 10 जानलेवा मगर जरूरी चीजें, कैसे करें खुद का बचाव?

Diabetes Control: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है पनीर का फूल, ब्लड शुगर काबू मे रखने के लिए यूं करें सेवन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।