1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने में कारगर है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द कम होगी पेट-कमर की चर्बी

वजन घटाने में कारगर है प्‍याज, ऐसे खाएं तो जल्‍द कम होगी पेट-कमर की चर्बी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 13, 2021 01:19 pm IST,  Updated : Sep 13, 2021 01:21 pm IST

प्याज में अधिक मात्रा में फाइबर के साथ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को निकालने में मदद करते हैं।

प्याज- India TV Hindi
प्याज Image Source : FREEPIK.COM

वजन कम करना काफी कठिन काम माना जाता है। जितनी आसानी से शरीर में फैट जमा हो जाता है उसे उतनी ही आसानी से कम करना मुश्किल हो जाता है। खराब लाइफस्टाइल, खानपान के कारण वजन तेजी से बढ़ जाता है जिसे समय रहते कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। 

कई बार वजन कम करना लोगों के लिए किसी सपने जैसा हो जाता है। लाख कोशिश करने के बावजूद भी लोग मोटापा से छुटकारा नहीं पा पाते हैं। जिसके चलते वह तरह-तरह के उपाय सर्च करते रहते हैं। वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। वहीं, अगर आप कोई ऐसी चीज अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं जिससे आपका वजन तेजी से कम हो तो इसके लिए आप प्याज को शामिल कर सकते है।  

कैंसर के मरीजों के लिए कारगर है इन 7 चीजों से बना हुआ जूस, शरीर में हो रही जलन से भी दिलाएगा राहत

प्याज वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

लाल प्याज में क्वेरसेटिन नाम का फ्लेवोनॉइड होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में वसा के संचय को रोकने में मदद करता है। यह फ्लेवोनॉइड  मेटाबॉलिजम के स्तर बढ़ाता है। प्याज में उच्च फाइबर भी होता है, जो आंत के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसमें प्रोबायोटिक गुणों के साथ कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है। 

160 ग्राम प्याज में 64 कैलोरी, 15 ग्राम कार्बोहाइटड्रेट,0.15 ग्राम फैट, 2.7 ग्राम फाइबर, 1.76 ग्राम प्रोटीन औप 12 प्रतिशत विटामिन सी के साथ विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में थोड़ी मात्रा में सल्फर, आयरन, फोलेट, कैल्शियम, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करते हैं। 

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक है करी पत्ता, बस सुबह-सुबह ऐसे करें सेवन

वजन कम करने के लिए डाइट प्लान
Image Source : FREEPIK.COMवजन कम करने के लिए डाइट प्लान

वजन घटाने के लिए ऐसे करें प्याज का सेवन

  1. कच्चे प्याज को सलाद के रूप में अधिक खाएं। इसके लिए इसकी स्लाइस करें और उस पर नमक छिड़कें और सेवन करें। 
  2. 2 बड़े आकार के प्याज लें और उन्हें थोड़ा उबाल लें। इसके बाद प्याज को पैन से बाहर निकालें और उन्हें थोड़ा ठंडा होने दें फिर ग्राइंडर में डालकर पीस लें, इसके बाद छन्नी की मदद से इसका रस निकाल लें। आपका प्याज का रस तैयार है। इसे सादा पी सकते हैं या फिर सेंधा नमक और थोड़ा नींबू और शहद भी डाल सकते हैं।
  3. वजन कम करने के लिए आप प्याज की चाय भी पी सकते हैं। एक पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें। इसमें प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इसमें डालकर धीमी आंच में उबलने दें। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद करके इसे छान लें। इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच नींबू का रस और एक ग्रीन टी बैग डाल दें। करीब 5 मिनट बाद टी बैग निकाल लें और इसमें अपने अनुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।