1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानिए किन लोगों को मूंगफली से करना चाहिए परहेज?

जानिए किन लोगों को मूंगफली से करना चाहिए परहेज?

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Dec 04, 2021 06:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2021 06:56 pm IST

अगर आपको भी इनमें से कोई बीमारी है तो मूंगफली खाना छोड़ दें। इससे परेशानी बढ़ सकती है।

मूंगफली खाने के...- India TV Hindi
मूंगफली खाने के नुकसान  Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • बहुत ज्यादा मूंगफली खाना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक।
  • एलर्जी सहित इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ना खाएं मूंगफली।

ठंड के मौसम में बाजार में खस्ता मूंगफली मिलने लगती हैं। इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। वैसे तो मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। पोटैशियम, आयरन, जिंक और विटामिन-ई के गुणों से भरपूर मूंगफली सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे खाने से शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए? 

रात को सोने से पहले दूध के साथ करें गुड़ का सेवन, होंगे कई फायदे

एलर्जी में ना खाएं 

 

अगर आप बहुत ज्यादा मूंगफली खाते हैं तो इससे स्किन एलर्जी हो सकती है। इस वजह से हाथ-पैर में खुजली, मुंह पर सूजन या त्वचा पर रैशेज भी हो सकते हैं। मूंगफली की तासीर गर्म होती है कि सर्दियों में भी सीमित मात्रा में इसका सेवन करें। 

हो सकती है एसिडिटी

अधिक मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से पाचन खराब हो सकता है, जिसके कारण कब्ज, गैस, एसिडिटी और सीने में जलन जैसी पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं।

बढ़ सकता है ज्वाइंट पेन

आर्थराइटिस या ज्वाइंट पेन की समस्या से जूझ रहे लोगों को मूंगफली खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें लेक्टिन होता है जो दर्द या सूजन को कई गुना बढ़ा सकता है।

लीवर डैमेज का रहता है खतरा

 

बहुत ज्यादा मूंगफली खाने से शरीर में अफलाटॉक्सिन की मात्रा बढ़ जाती है। ये एक हानिकारक पदार्थ है जो लिवर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।  

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

परेशान कर डालता है बालतोड़? इन टिप्स की मदद से छूमंतर हो जाएगा

यूरिक एसिड के मरीज दाल से करते हैं परहेज, लेकिन ये दाल नहीं करेगी नुकसान

Health Tips: डायबिटीज के मरीज ऐसे करें बथुए का सेवन, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।