1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लहसुन है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को नहीं करना चाहिए भूलकर भी सेवन

लहसुन है सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन इन लोगों को नहीं करना चाहिए भूलकर भी सेवन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 21, 2025 07:43 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 09:32 am IST

Side Effects Of Eating Garlic: औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जिसके कारण ठंड में इसका सेवन अधिक मात्रा में लोग करने लगते हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है?

लहसुन - India TV Hindi
लहसुन लहसुन Image Source : SOCIAL

भारतीय रसोई में लहसुन बेहद ज़रूरी सामग्री माना जाता है। बिना इसके किसी भी रेसिपी का स्वाद फीका लगने लगता है। लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ खानपान में ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी कहा गया है कि सुबह के समय लहसुन की कच्ची कली का सेवन करने से कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। गर्म तासीर होने की वजह से सर्दियों में लोग इसका सेवन भी ज़्यादा करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए लहसुन का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए,  जानें किन लोगों से लिए लहसुन का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है ।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन

  • खून को करें पतला: अगर आप ब्लड थिनर ले रहे हैं तो लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह रक्त के थक्कों को बनने से रोकता है। इसलिए अगर आप किसी ऐसी अवस्था से गुजर रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

  • एसिडिटी की समस्या: अगर किसी व्यक्ति को एसिडिटी, गैस, ब्लोटिंग या पेट दर्द की समस्या हैं तो उसे लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें फ्रुक्टेन नामक तत्व पाया जाता है। ऐसे में जब लोग उच्च फ्रुक्टेन भोजन खाते हैं, तो यह छोटी आंत में पूरी तरह से अवशोषित नहीं होता है, जो पाचन  संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। 

  • हार्ट बर्न: अगर आप गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग से पीड़ित हैं, तो लहसुन का सेवन करने से पहले विचार करना चाहिए। गैस्ट्रोओसोफेगल में पेट का एसिड वापस फूड पाइप में जमा होने लगता है, जिसके कारण इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। इसके साथ ही हार्ट बर्न की समस्या भी हो जाती हैं। 

  • लो ब्लड प्रेशर: आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। उनके लिए सुबह के समय 1-2 कली लहसुन का खाना फायदेमंद है। वहीं इसके उल्टा जिन लोगों को लो बीपी की समस्या हैं वो लहसुन का सेवन करने से बचें। क्योंकि इससे आपका ब्लड फ्लो और धीमा हो जाएगा, जिससे ब्लड प्रेशर और भी ज्यादा कम हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।