1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है कच्चा पपीता, जानें और कौन-कौन से होते हैं फायदे

वजन कम करने के अलावा डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट है कच्चा पपीता, जानें और कौन-कौन से होते हैं फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 23, 2020 02:27 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 02:40 pm IST

पके हुए पपीते से ज्यादा कच्चा पपीपा सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। जानिए कच्चा पपीता खाने से क्या फायदा होता है।

Papaya - India TV Hindi
Papaya  Image Source : INSTAGRAM/COOKTILGOLDEN

पका पपीता तो आपने कई बार खाया होगा। ये सेहत और त्वचा दोनों के लिए अच्छा होता है। रोजाना इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा शाइन करने लगती है तो वहीं रोजाना खाने से पेट भी साफ होता है। लेकिन क्या आपको पता है पके हुए पपीते से ज्यादा कच्चा पपीता सेहत के लिए ज्यादा अच्छा होता है। यहां तक कि ये डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम ,विटामिन  ए, सी, ई और बी का बहुत बड़ा स्त्रोत है। जानिए कच्चा पपीता खाने से क्या फायदा होता है। 

Diabetes
Image Source : INSTAGRA/ODIDIABETIC.INDiabetes 

डायबिटीज में फायदेमंद

कच्चा पपीता मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी होता है। इसे या तो आप ऐसे ही खाइए। इसके अलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। इसका जूस रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। 

कब्ज में देता है आराम
कच्चे पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर कब्ज की समस्या से निजात दिलाने का काम करता है। कच्चे पपीते में ऐसे एंजाइम होते हैं जो एसिडिटी होने से रोकते हैं। साथ ही डाइजेशन सिस्टम में सुधार होता है।

Weight check machine
Image Source : PINTERESTWeight check machine

वजन घटाने में मददगार
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि कच्चा पपीता वजन कम करने में सहायक होता है। पके पपीते की तुलना में कच्चे पपीते में सक्रिय एंजाइम होते हैं। यही एंजाइम फैट को कम करने का काम करता है।

गठिया में कारगर
कच्चा पपीता गठिया के दर्द में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए बस आप ग्रीन टी के साथ उबाले और चाय पीएं। इसके आपको आराम मिलेगा।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
कच्चे पपीते में विटामिन ई, सी और ए के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यही पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाए रखता है। साथ ही इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।

यूरिन इंफेक्शन को भी करता है दूर
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन ज्यादा होता है। ऐसे में दवाइयों से अच्छा है कि आप कच्चे पपीते को खाएं। ये न केवल इस इंफेक्शन से आपको बचाएगा बल्कि ठीक भी कर देगा। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

चुटकियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला देगा ये तेल, सोने से पहले बस पीएं रोजाना

एक कटोरी रोजाना खाएं दही और चीनी, पेट को रखेगा ठंडा और होंगे कई फायदे भी

शुगर एकाएक बढ़ जाए तो कैसे करें कंट्रोल? जानें क्या खाएं और क्या छोड़े

रात को पैरों में दर्द रहता है तो ट्राई करें ये उपाय, इंस्टेंट होगा फायदा

रातभर भिगोकर रोजाना खाएं किशमिश, देखने में है जितनी छोटी फायदे उतने ही ज्यादा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।