1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बेजान नसों में जान फूंक देगा इस जड़ी बूटी का पानी, Weak Nerves वाले जरूर आजमाएं

बेजान नसों में जान फूंक देगा इस जड़ी बूटी का पानी, Weak Nerves वाले जरूर आजमाएं

 Published : Nov 08, 2023 08:22 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 08:22 pm IST

Chakraful benefits for weak nerves: कुछ जड़ी बूटियां आपकी नसों को शांत करने का काम करती हैं। ये आपके नर्व्स में जान भर देती हैं और आपके कमजोर नसों में जान ला सकती हैं। ऐसा ही कुछ चक्रफूल के साथ भी है। तो, आइए जानते हैं इस जड़ीबूटी का पानी के आयुर्वेदिक लाभ (Chakraful benefits for weak nerves ayurveda)

Chakraful benefits for weak nerves- India TV Hindi
Chakraful benefits for weak nerves Image Source : SOCIAL

नसों का कमजोरी के पीछे एक बड़ा कारण शरीर में विटामिन डी की कमी और फिर खराब ब्लड सर्कुलेशन को माना जाता है। कई बार पोषण की कमी से भी लोगों की नसों में कमजोरी होने लगती है। ऐसे में किसी भी मूवमेंट में दिक्कत होती है और नसों का काम काज प्रभावित होता है। अगर ये बहुत गंभीर स्थिति न हो तो आप कुछ आयुर्वेदिक उपचारों की भी मदद ले सकते हैं। जैसे कि नसों की कमजोरी में चक्रफूल का पानी पीने के फायदे (Star anise chakraful benefits for weak nerves) कई हैं। ये नर्व्स के लिए अलग तरीके से काम करता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

चक्रफूल का पानी पीने के फायदे-Chakraful benefits for weak nerves in hindi

चक्रफूल का पानी शरीर में फैली कोशिकाओं का एक जटिल और विस्तृत नेटवर्क को ताकत देने का काम करता है। ये नसों में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है और किसी भी एक्टिविटी के प्रति शरीर की रिएक्टिविटी को तेज करता है। इसकी वजह से शरीर की नसें तेजी से काम करती हैं और इनकी कमजोरी से बचाव होता है। साथ ही ये आपकी नसों की ताकत भी बढ़ाता है और इन्हें रिलैक्स भी करता है। इसके अलावा ये नसों को अंदर से स्वस्थ रखता है और इनकी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

दिवाली के दिन तिल के तेल से नहाते हैं यहां के लोग, जानें सेहत के लिए क्यों खास है ये परंपरा

चक्रफूल का पानी कब और कैसे पिएं

चक्रफूल का पानी पीने के लिए इस फूल को कूटकर पानी में डाल लें और उबाल लें। फिर इस पानी को छान लें और इसमें शहद मिला लें। फिर इस पानी को पिएं। आपको रोजाना रात को ये काम करना है। इसके अलावा आप सुबह के समय खाली पेट भी इस पानी को पी सकते हैं।

Chakraful benefits
Image Source : SOCIALChakraful benefits

अर्थराइटिस और घुटनों के दर्द का काल है ये काला मसाला, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद

नसों की बेचैनी कम करने के लिए लगाएं चक्रफूल का तेल

कुछ लोगों को नसों में बेचैनी होती है और इसके क्रैंप्स से नींद नहीं आ पाती है।  ऐसे में चक्रफूल के तेल की मालिश नसों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। तो, करना ये है कि नारियल तेल या सरसों के तेल में चक्रफूल को डालकर गर्म कर लें। अब इस तेल को रोजाना रात में सोने से पहले लगाएं। ये तेल आपकी नसों को शांत करने में मददगार होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।