1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 90% लोग नहीं जानते प्याज में पाए जाने वाले इस 1 चीज के बारे में! जानें इस सब्जी को खाने का सबसे बड़ा कारण

90% लोग नहीं जानते प्याज में पाए जाने वाले इस 1 चीज के बारे में! जानें इस सब्जी को खाने का सबसे बड़ा कारण

 Published : Jan 03, 2024 07:07 am IST,  Updated : Jan 03, 2024 07:07 am IST

Sulphur in onion benefits: आप प्याज क्यों खाते हैं? क्या आपने इस बारे में कभी सोचा है। अगर नहीं तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए क्योंकि प्याज में कई ऐसे गुण है जिसकी वजह से ये सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। तो, क्या हैं ये खास गुण जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

sulphur in onion- India TV Hindi
sulphur in onion Image Source : SOCIAL

Sulphur in onion benefits: प्याज क्यों खाते हैं आप? ये सवाल पूछ लें तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि बोलें क्या! दरअसल, अधिकतर लोग ये नहीं जानते कि प्याज खाने के पीछे असली कारण क्या है। प्याज में ऐसा क्या है जो कि आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। तो, प्याज में कई ऐसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि आपकी सेहत के लिए कारगर तरीके से काम करते हैं। ये न सिर्फ आपके इम्यून सेल्स को बढ़ावा देते हैं बल्कि, ये शरीर को कई रोगों से बचाव में मदद करते हैं। इसके अलावा भी प्याज खाने के फायदे (onion benefits for health) कई हैं। क्यों हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

90% लोग नहीं जानते प्याज में पाए जाने वाले इस 1 चीज के बारे में

प्याज में सल्फर (Sulphur in onion) होता है और ज्यादातर लोग इस बारे में नहीं जानते। अब आप सोच रहे होंगे कि सल्फर क्या करता है हमारे लिए? तो, बता दें कि प्याज में पाए जाने वाले क्वेरसेटिन, फ्लेवोनोइड्स और एलिसिन जैसे सल्फर कंपाउंड में शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा डालते हैं और इस प्रकार से एंटीकैंसर कंपाउंड हैं। इसमें फेनोलिक यौगिक और सल्फर युक्त यौगिक जैसे थायोसल्फिनेट्स (thiosulfinates) और थायोसल्फोनेट्स ( thiosulfonates) दोनों होते हैं। ये यौगिक प्याज के विशिष्ट स्वाद और सुगंध देते हैं। 

sulphur in onion benefits
Image Source : SOCIALsulphur in onion benefits

पानी की तरह पेट को फ्लशऑउट कर देता है ये फल, बार-बार हो ये 3 समस्या तो डाइट में करें शामिल

प्याज खाने के फायदे

1. दिल के लिए फायदेमंद

प्याज क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। कच्चे प्याज का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने, उच्च रक्तचाप को कम करने और हृदय रोग के खतरे को रोकने में मददगार है। इसके अलावा, इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कोलेस्ट्रॉल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कि दिल के लिए अलग-अलग तरीके से फायदेमंद है। 

क्या है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, जो समय से पहले ही आपको बना सकता है बूढ़ा

2. विटामिन सी से भरपूर

कच्चा प्याज विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक है। विटामिन सी व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ावा देता है जो बैक्टीरिया और वायरस से शरीर की रक्षा करती हैं, जिससे सर्दी और फ्लू जैसी सामान्य बीमारियों से बचाव होता है। तो, इन तमाम वजहों से आपको रोजाना 1 कच्चा प्याज जरूर खाना चाहिए ताकि आपकी सेहत को उसका नुकसान न हो।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।