1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दुनियाभर में थायराइड कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, स्वामी रामदेव ने बताया थायराइड को कैसे कंट्रोल करें

दुनियाभर में थायराइड कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी, स्वामी रामदेव ने बताया थायराइड को कैसे कंट्रोल करें

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Ritu Raj
 Published : Apr 29, 2026 09:55 am IST,  Updated : Apr 29, 2026 09:55 am IST

थायराइड कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें गले के निचले हिस्से में स्थित थायराइड ग्रंथि की कोशिकाओं में असामान्य वृद्धि होने लगती है। यह ग्रंथि मेटाबॉलिज्म, हृदय गति और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने वाले हार्मोन बनाती है। इसके मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानते हैं इसे कै

स्वामी रामदेव ने बताया थायराइड को कैसे कंट्रोल करें- India TV Hindi
स्वामी रामदेव ने बताया थायराइड को कैसे कंट्रोल करें Image Source : FREEPIK

आज के ज़माने में लोग हेल्थ ट्रेंड बहुत फॉलो करते है। ऐसा ही एक हेल्थ ट्रेंड आजकल चल रहा है कि अगर उम्र 40 से नीचे हैं और आप एक पैर पर 40 सेकंड तक खड़े हो पा रहे हैं तो आपका बॉडी बैलेंस परफेक्ट है। ऐसे ही उम्र 50 से 60 के बीच है तो 35 सेकंड, 60 से 70 के बीच है तो 30 सेकंड और 70 से उपर है तो 10 सेकंड तक आप एक पैर पर खड़े हो पा रहे हैं तो ये कह सकते हैं कि आपकी स्ट्रेंथ और सेहत परफेक्ट हैं। और वक्त-वक्त पर ऐसे टेस्ट की जरुरत इसलिए है क्योंकि कुदरत हो या शरीर दोनों में संतुलन बहुत जरुरी है। इसलिए एक लेटेस्ट रिसर्च में बॉडी के 37 ट्रिलियन सेल्स की मैपिग करके साइंटिस्ट्स ये पता करने में जुटे हैं कि शऱीर के किस हिस्से के सेल्स का काम बिगड़ने से क्या दिक्कत आती है। क्योंकि बीमारियों का सारा खेल इन्ही 37 ट्रिलियन सेल्स से जुड़ा है। चाहे वो हर वक्त रहने वाला जोड़ों का दर्द हो, मसल्स की कमज़ोरी हो कैंसर, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर हो, या फिर हार्मोनल प्रॉब्लम ही क्यों ना हो। इसलिए ज़रूरी है कि सिर से लेकर पैर तक बॉडी बैलेंस में रहे ताकि मोटापा, हार्ट डिजीज़, अस्थमा, डायबिटीज़, थायराइड जैसी बीमारियों की नौबत ना आए और उसके लिए ज़रूरी है योग के साथ स्वामी रामदेव के उपाय आज़माएं। 
 
थायराइड कैंसर
दुनिया में थायराइड कैंसर के मरीजों की संख्या 3 गुना बढ़ी है। वहीं महिलाओं में पुरुषों से 4 गुना ज़्यादा मामले देखने को मिले हैं। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया में थायराइड कैंसर के 20 करोड़ से ज़्यादा पेशेंट हैं। हर 10 में से 1 लोग इस बीमारी की चपेट में है। 
 
थायराइड के लक्षण
  • थकान 
  • घबराहट 
  • चिड़चिड़ापन
  • हाथों में कंपन
  • नींद की कमी
  • बालों का झड़ना
  • मसल्स पेन
थायराइड से बीमारियां
  • प्रेगनेंसी में दिक्कत
  • हार्ट की बीमारी
  • आर्थराइटिस
  • डायबिटीज
  • कैंसर 
  • ओबेसिटी
  • अस्थमा
कंट्रोल होगा थायराइड 
  • वर्कआउट जरूर करें
  • सुबह एप्पल विनेगर पीएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • कुछ देर धूप में बैठें
  • खाने में नारियल तेल इस्तेमाल करें
  • 7 घंटे की नींद जरूर लें
थायराइड के लिए योग 
  • सूर्य नमस्कार
  • पवनमुक्तासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन
  • उष्ट्रासन
  • मत्स्यासन
  • भुजंगासन
थायराइड में क्या खाएं
  • अलसी
  • नारियल
  • मुलेठी
  • मशरूम
  • हल्दी दूध
  • दालचीनी
थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार
  • मुलेठी फायदेमंद
  • तुलसी-एलोवेरा जूस 
  • रोजाना त्रिफला 1 चम्मच 
  • रात में अश्वगंधा और गर्म दूध  
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।