1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थायराइड से आंखें हो सकती हैं कमजोर, विज़न हो सकता है ब्लर, बाबा रामदेव से जानें Thyroid कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

थायराइड से आंखें हो सकती हैं कमजोर, विज़न हो सकता है ब्लर, बाबा रामदेव से जानें Thyroid कंट्रोल करने के बेहतरीन उपाय

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 13, 2024 09:25 am IST,  Updated : Nov 13, 2024 09:25 am IST

अभी तक थायराइड को लेकर आपने मोटापा,थकान,सांस की दिक्कत यही सब सुना होगा लेकिन 'थायराइड EYE' सीधे आपकी नजर को डैमेज करती है

Baba Ramdev tips for Thyroid - India TV Hindi
Baba Ramdev tips for Thyroid Image Source : SOCIAL

आंखें तो दिल ही नहीं घातक बीमारी का भी हाल बता देती हैं से थायराइड जो वक्त पर कंट्रोल ना हो तो दिल और आंख दोनों के लिए घातक बन जाता है। सिर्फ 28 ग्राम का तितली के जैसा दिखने वाला थायराइड ग्लैंड लंबे-चौड़े शरीर में खलबली मचा देता है। हार्ट और आंखें तो छोड़िए स्किन प्रॉब्लम, हेयर प्रॉब्लम, वीकनेस। हार्मोन्स बिगड़ने से बढ़ जाती हैं और तो और इंसान उम्र से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। दरअसल, थायराइड ग्लैंड पूरे शरीर के मेटाबोलिज्म को कंट्रोल करता है इतना ही नहीं ये हमारे ब्रीदिंग मसल्स, स्ट्रेंथ, भूख और दिल से जुड़ी कई चीजों की देखरेख भी करता है। बॉडी के टेम्परेचर तक का ख्याल रखता है।और अगर किसी वजह से छोटे से इस थायराइड ग्लैंड में गड़बड़ी आ गई तो इसके बदले कोई और ऑर्गन काम भी नहीं आएग। यहां तक कि ब्रेन की कपैसिटी भी घट सकती है। 

इनके अलावा एक और परेशानी बढ़ेगी जो है थायराइड आई डिज़ीज की ये एक तरह की ऑटो इम्यून बीमारी है। जो बॉडी में थायराइड लेवल कम या ज्यादा होने से होती है। अभी तक थायराइड को लेकर आपने मोटापा,थकान,सांस की दिक्कत यही सब सुना होगा लेकिन 'थायराइड EYE' सीधे आपकी नजर को डैमेज करती है। अक्सर थायराइड पेशेंट आंखों में जलन और सूजन जैसी परेशानी को इग्नोर कर देते हैं। नतीजा ये परेशानी बढ़ने लगती है आई मसल्स और टिश्यूज में स्वेलिंग आने लगती है। आंखों के सामने वाले हिस्से मतलब-कॉर्निया बाहर की ओर आने लगते हैं। नजर कमजोर हो जाती है। आंखों में उभार आने से आंखें खोलने और बंद करने में परेशानी होती है इसलिए बॉडी के बड़े ऑर्गन्स का ख्याल ही मत रखिए। ओवरऑल गुड हेल्थ के लिए छोटे छोटे ऑर्गन को भी उतनी ही तवज्जो दीजिए। ये तब और ज़रूरी हो जाता है जब देश में पहले ही हर 10 में से 4 लोग थायराइड पेशेंट हो। इतना कुछ सुन लेने के बाद ऐसा नहीं है कि आप परेशान हो जाएं क्योंकि स्वामी रामदेव के पास हर बीमारी के लिए रामबाण उपाय हैं।

थायराइड के लक्षण- 

  • थकान 
  • घबराहट 
  • चिड़चिड़ापन
  • हाथों में कंपन 
  • नींद की कमी
  • बालों का झड़ना
  • मसल्स पेन

कंट्रोल होगा थायराइड

  • वर्कआउट जरूर करें
  • सुबह एप्पल विनेगर पीएं
  • रात में हल्दी दूध लें
  • कुछ देर धूप में बैठें
  • नारियल तेल में खाना बनाएं
  • 7 घंटे की नींद जरूर लें

थायराइड में क्या खाएं

  • अलसी
  • नारियल
  • मुलेठी
  • मशरूम
  • हल्दी दूध
  • दालचीनी

थायराइड में परहेज

  • चीनी
  • सफेद चावल
  • केक-कुकीज़
  • ऑयली फूड
  • सॉफ्ट ड्रिंक्स

थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

  • मुलेठी फायदेमंद
  • तुलसी-एलोवेरा जूस 
  • रोजाना त्रिफला 1 चम्मच 
  • रात में अश्वगंधा-गर्म दूध                      
  • हरा धनिया पीसकर पानी में पीएं

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।