Triphala juice benefits for diabetes: त्रिफला, एक हर्बल रेमिडी है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई प्रकार से किया जाता है। माना जाता है कि ये गर्म तासीर वाला चूर्ण आपका शरीर में जमा गंदगी को साफ करने और आंतों के काम काज को तेज करने में मददगार है। लेकिन, आपको यह सुनकर और हैरानी हो सकती है कि त्रिफला फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को भी कम करने में मदद कर सकता है। ये शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार है। पर सवाल ये है कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
त्रिफला ग्लाइकेशन एंजाइम (glycation enzymes) के माध्यम से डाबिटीज रोगियों में शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इतना ही नहीं, त्रिफला पेनक्रियाज को उत्तेजित करने में मदद करता है, इस प्रकार इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। ये सेल्स में शुगर को जमा होने से रोकता है और इसका मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इस तरह ये फास्टिंग शुगर को कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आपका फास्टिंग ब्लड शुगर बढ़ा रहता है तो, त्रिफला चूर्ण (how to take triphala for diabetes) और लोहे के किसी बर्तन में पानी के साथ पेस्ट बना कर रख लें। इस पेस्ट को लोहे के बर्तन में लगाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद, रात में सोने से पहले इसमें शहद और पानी मिला कर इसे पी लें। सुबह आप इसका असर देखेंगे।

डायबिटीज में त्रिफला ड्रिंक पीने के कई फायदे हैं। जैसा कि आपने ऊपर जान लिया कि ये फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। दूसरा ये आपकी आंतों को डिटॉक्स करके, पेनक्रियाज के साथ लिवर फंक्शन को सही करता है। इससे होता ये है कि शुगर मेटाबोलिज्म की पूरी क्रिया तेजी से काम करती है जिससे खाने से निकलने वाला शुगर, खून में नहीं मिलता और शरीर से बाहर निकल जाता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या को भी कम करने में मदद कर सकता है।
संपादक की पसंद