1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Blocked Nose: बंद नाक से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

Blocked Nose: बंद नाक से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों को अपनाने से मिलेगी राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2021 11:29 am IST,  Updated : May 30, 2021 11:29 am IST

बंद नाक की समस्या जुकाम होने पर होती है। इसके अलावा ये साइनस से पीड़ित लोग भी इससे परेशान रहते हैं। रात में नाक बंद हो जाने से सांस लेने में दिक्कत हो जाती है जो खतरनाक साबित हो सकती है।

nose block - India TV Hindi
बंद नाक की समस्या  Image Source : INSTAGRAM/VITALPHARMACYSUPPLIES

बंद नाक की समस्या जुकाम होने पर होती है। इसके अलावा ये साइनस से पीड़ित लोग भी इससे परेशान रहते हैं। रात में नाक बंद हो जाने से सांस लेने में दिक्कत हो जाती है जो खतरनाक साबित हो सकती है। नाक को खोलने के लिए ज्यादातर लोग इनहेलर का इस्तेमाल करते हैं, बार-बार ऐसा करने पर इसकी आदत पड़ जाती है।इसलिए, आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और कारगर घरेलू उपायों के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को जल्द कंट्रोल करेंगी ये 5 चीजें, आज ही से खाना कर दें शुरू

बंद नाक के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत 

  • नाक बंद होने पर उंगुली पर सरसों का तेल लगाएं और इसे तेजी से सूंघे। बहुत असरदार इलाज है। 
  • अजवाइन को तवे पर भून लें और इसे पोटली में बांधकर सूंघने से भी बंद नाक की समस्या दूर होती है।
  • स्टीम लेना मतलब गर्म पानी की भाप लेना बंद नाक को खोलने का सबसे कारगर और आसान इलाज है।
  • फ्लू होने की वजह से गले में खराश और बंद नाक की प्रॉब्लम हो गई है तो सूप पीना फायदेमंद साबित होगा। टमाटर, गाजर, मशरूम, मिक्स वेज किसी भी तरह का सूप इसमें पिया जा सकता है।
  • वैसे तो सिर्फ गर्म पानी ही नाक खोलने के लिए काफी है लेकिन अगर कोई फायदा नहीं मिल रहा तो आप इसमें विक्स या पुदीने की पत्तियां मिलाएं। इससे भी काफी राहत मिलती है।
  • एक नाक को बंद करके दूसरे नाक से तेजी से सांस बाहर निकालें। इससे नाक में जमा कफ बाहर निकल जाता है जिससे बंद नाक खुल जाती है।
  • बंद नाक को खोलने के लिए एपल साइडर विनेगर को गर्म पानी या चाय में मिलाकर पिएं। भले इसका स्वाद आपको अच्छा न लगे लेकिन फायदा मिलता है।

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

डायबिटीज पेशेंट रोजाना इस पत्ती का पिएं जूस, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

वजन घटाने के अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा ये जूस, बस इस तरह करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।