1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा ये जूस, बस इस तरह करें सेवन

वजन घटाने के अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा ये जूस, बस इस तरह करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 29, 2021 07:17 pm IST,  Updated : May 29, 2021 07:17 pm IST

एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जो ना केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा बल्कि इसके रोजाना सेवन से वजन भी घटेगा। जानें ये जूस क्या है और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।

weight loss - India TV Hindi
weight loss  Image Source : INDIA TV

कोरोनाकाल में ना केवल लोग बढ़े हुए वजन से परेशान हैं बल्कि वायरस का खतरा भी रह रहकर परेशान कर रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे जूस के बारे में बताएंगे जो ना केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा बल्कि इसके रोजाना सेवन से वजन भी घटेगा। जानें ये जूस क्या है और इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है। 

वजन घटाने के लिए खाली पेट पिएं बस ये ड्रिंक, अपने आप कम होगी चर्बी

ये जूस वजन घटाने के साथ-साथ बढ़ाएगा इम्यूनिटी भी

अगर आप किसी ऐसे ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं जो आपके वजन को ना केवल कंट्रोल बल्कि उसके पीने से आपके शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़े, तो ये घर पर बना ये जूस आपकी मदद कर सकता है। इस जूस को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। 

weight loss juice
Image Source : INSTAGRAM/SMOOTHIEFATLOSSRECIPESweight loss juice

जानें वेट लॉस और इम्यूनिटी बूस्टर जूस को बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • चुकंदर
  • गाजर
  • आंवला
  • अदरक
  • सेब
  • सेंधा नमक

ऐसे बनाएं जूस- सबसे पहले इन सभी चीजों को पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब एक कटी हुई गाजर, एक चुकंदर, सेब, एक संतरा, एक आंवला और एक छोटा सा अदरका का टुकड़ा लें। इन सभी को मिक्सी के जार में डालकर उसे ग्राइंड करें। अब इस जूस को एक गिलास में निकाल लें और उसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिलाएं। 

जानें कब पिएं ये जूस
इस जूस को आप रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। इसका सेवन करने से ना केवल इम्यूनिटी बूस्ट होगी बल्कि शरीर में जमा चर्बी भी अपने आप घटने लगेगी। 

जानें कैसे असरदार है ये जूस

चुकंदर- इसमें खनिज प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी मौजूद होता है। यही फाइबर खून को साफ करने में मदद करता है, साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट कर शरीर में जमा चर्बी भी घटाता है। 

सेब- बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स वजन को घटाने में कारगर है। 

संतरा- संतरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के अलावा वसा को बर्न करने का भी काम करता है। 

नोट- शुगर पेशेंट इस जूस को ना पिएं क्योंकि चुकंदर उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।