1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. किडनी के कामकाज को प्रभावित कर सकता है हाई यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव से जानें सबसे कारगर उपाय

किडनी के कामकाज को प्रभावित कर सकता है हाई यूरिक एसिड, स्वामी रामदेव से जानें सबसे कारगर उपाय

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 04, 2024 10:14 am IST,  Updated : Jan 04, 2024 10:14 am IST

High uric acid remedies: शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ जाना सिर्फ गाउट ही नहीं बल्कि किडनी से जुड़ी बीमारियां भी दे सकता है। ऐसे में स्वामी रामदेव के ये उपाय और कुछ योग कारगर तरीके से काम कर सकते हैं।

uric acid issues- India TV Hindi
uric acid issues Image Source : SOCIAL

ना सिर्फ भारत बल्कि, दुनिया के कई देशों में'नेचर स्कूल' खुल रहे हैं, जिंदगी के सबक नए अंदाज में बच्चों को सिखाए जा रहे हैं। प्राइमरी स्कूलिंग का तरीका बदल रहा है। बच्चे खेतों-तालाबों में वक्त गुजारते हैं। कीचड़ में खेलते हैं खुद से पेड़ों-मवेशियों की देखभाल करते हैं। इससे वो एक तो प्रकृति से जुड़ते हैं और पढ़ाई के साथ उनकी सेहत भी अच्छी रहती है। बचपन से ही फिजिकल एक्टिविटी घर के बाहर के रिस्क को हैंडल करने का मौका मिलता है। ठीक बात, कहीं 'फॉरेस्ट स्कूल' तो कहीं 'एन्वायरो स्कूल' के नाम से ऐसे तमाम स्कूल खुल रहे हैं। भारत में तो सदियों से वैदिक स्कूलों की परंपरा रही है। कोलकाता में 'शांति निकेतन' का कॉन्सेप्ट भी नेचर से जोड़ना ही है। ये इन दिनों हो भी सकता है क्योंकि आज कल लाइफ स्टाइल की तमाम बीमारियां बढ़ रही हैं। 

अब किडनी से जुड़ी छोटी सी दिक्कत यूरिक एसिड के बढ़ने को ही ले लीजिए। पहले ये बड़ी उम्र में, खान-पान या फिर रुटीन बिगड़ने से इक्का-दुक्का लोगों को होती थी लेकिन अब ये हर उम्र की बीमारी बन गई है और तो और सिर्फ 'यूरिक एसिड' अब स्ट्रोक, हार्ट प्रॉब्लम से लेकर आर्थराइटिस और ना जाने कितने रोगों की वजह बन रहा है। खासकर सर्दियों में तो हाई प्रोटीन डाइट और कम पानी पीने से यूरिक एसिड हाई होने का खतरा और बढ़ जाता है जो कंट्रोल ना हो तो किडनी तक डैमेज हो सकती है। ऐसे में जरुरी है कि हम सब कुदरत के करीब लौटने की कोशिश करें रोजाना योग करें ताकि सेहत अच्छी रहे, बीमारियों से पीछा छूटे। 

यूरिक एसिड करें कंट्रोल 

सेब का सिरका 

लौकी का जूस 
हरी सब्जी 
अजवाइन 
अलसी 

जान लें प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले इन फलों के बारे में, खाएं और बचाएं खुद को इन 3 दिक्कतों से

यूरिक एसिड में  क्या ना खाएं?

दाल
पनीर
दूध
चीनी
अल्कोहल
तली-भुनी चीजें
टमाटर 

घरेलू उपाय किडनी बचाएं 

सुबह नीम के पत्तों का
1 चम्मच रस पीएं
शाम को पीपल के पत्तों का
1 चम्मच रस पीएं

किडनी रहेगी हेल्दी, गोखरु का पानी 

गोखरु को पानी में
उबालकर ठंडा कर लें
दिन में दो बार गोखरु का पानी पीएं
किडनी स्टोन इंफेक्शन से बचेंगे

किडनी स्टोन में फायदेमंद

खट्टी छाछ                     
कुलथ                     
 मूली          
पत्थरचट्टा                
जौ का आटा     

हाई कोलेस्ट्रॉल में बड़े काम की चीज है जीरा, बस ये 1 कंपाउंड धमनियों से साफ कर देगा low-density lipoprotein                                                     
                                 
किडनी स्टोन रामबाण इलाज 

भुट्टे के बाल को पानी में उबालें छानकर पीएं
किडनी स्टोन खत्म करता है
UTI इंफेक्शन दूर होगा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।