1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घर पर इस आसान तरीके से जानें बाजार से खरीदा अंडा ताजा है या फिर पुराना

घर पर इस आसान तरीके से जानें बाजार से खरीदा अंडा ताजा है या फिर पुराना

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 22, 2021 04:52 pm IST,  Updated : Jun 22, 2021 05:41 pm IST

कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके रूटीन में शामिल हैं जिनके ताजा और पुराना होने का टेस्ट आप घर पर ही खुद कर सकते हैं। इन चीजों में से एक चीज अंडा भी है। जानिए घर पर कैसे पहचाने कि अंडा ताजा है या फिर पुराना।

know eggs fresh or not - India TV Hindi
know eggs fresh or not  Image Source : INDIA TV

खानेपीने की कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें आप बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन मन में एक सवाल हमेशा रहता है। ये सवाल है...क्या जो सामान बाजार से लेकर आए हैं वो ताजा है या फिर पुराना। हालांकि कई चीजों के ऊपर उनकी एक्सपाइरी डेट डली रहती है बावजूद इसके मन में चीजों को लेकर सवाल तैरते रहते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि हर चीज की गुणवत्ता की परख आप खुद नहीं कर सकते हैं। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं जो आपके रूटीन में शामिल हैं जिनके ताजा और पुराना होने का टेस्ट आप घर पर ही खुद कर सकते हैं। इन चीजों में से एक चीज अंडा भी है। जानिए घर पर कैसे पहचाने कि अंडा ताजा है या फिर पुराना।

जामुन के साथ ना खाएं ये 3 चीजें, आपको कर सकती हैं बीमार

eggs
Image Source : INSTAGRAM/HAPPY_COMPOUNDEggs

इस तरह जानें बाजार से खरीदा हुआ अंडा ताजा है या फिर पुराना

बाजार से खरीदकर लाया हुआ अंडा ताजा है या फिर पुराना इसे जानने के लिए आप फ्लोटिंग टेस्ट करिए। जानें इस टेस्ट को करने का तरीका।

  • सबसे पहले अंडे को बिना फोड़े आप ठंडे पानी के बर्तन में डालें
  • अगर अंडा नीचे डूब जाए और किनारे पर सीधा लेटा रहे तो इसका मतलब अंडा ताजा है
  • अगर अंडा पानी में नीचे जाकर सीधा खड़ा रहे तो समझ जाएं कि अंडा कुछ दिन पुराना है
  • इसके अलावा अगर अंडा पानी में तैरने लगे तो ये समझें कि अंडा पुराना है फ्रेश नहीं

eggs
Image Source : INSTAGRAM/FOTOGRAFERING.YVLeggs

इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रोज खाएं लहसुन, शहद और आंवला, मिलेगी ताकत

जानें कब तक फ्रिज में रख सकते हैं अंडे
अंडे को फ्रिज में कब तक रख सकते हैं कि वो खराब ना हो। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल भी तैरता रहता है। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठता है तो इसका जवाब जान लीजिए। फ्रिज के बाहर अंडे महज 7 दिन तक सुरक्षित रहते हैं। वहीं फ्रिज के अंदर अंडों को एक महीने तक सुरक्षित रहते हैं।


 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।