1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: दाल सहित इन चीज़ों को रात में खाने से जोड़ों का दर्द हो जाएगा बेकाबू, यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कर लें इनसे तौबा

Uric Acid: दाल सहित इन चीज़ों को रात में खाने से जोड़ों का दर्द हो जाएगा बेकाबू, यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कर लें इनसे तौबा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 02, 2022 11:28 pm IST,  Updated : Oct 02, 2022 11:28 pm IST

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज को रात में इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। अपनी डाइट का ख्याल रखकर ही कर सकते हैं अपनी बेहतरीन देखभाल

Uric Acid- India TV Hindi
Uric Acid Image Source : INDIA TV

Uric Acid: यूरिक एसिड एक टॉक्सिन हैं जो खाना पचने के बाद शरीर में बनता है। किडनी इन टॉक्सिन को फिल्टर करके यूरिन के जरिए बाहर निकालती है। लेकिन जब ये टॉक्सिन ज़्यादा हो जाते हैं, तो ये आपके जोड़ों में जमा होने लगते हैं। जिन्हें किडनी बाहर नहीं निकाल पाती। इस वजह से आपके जॉइंट्स में बहुत तेज दर्द होने लगते है। हालत तब और खराब हो जाती है जब इससे पीड़ित मरीज ढंग से उठ-बैठ भी नहीं पाते। बता दें शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया की समस्या बहुत बढ़ जाती है।ऐसे में आपको अपनी डाइट पर ख़ास ध्यान देना चाहिए। डाइट से यूरिक एसिड को काफी कंट्रोल किया जा सकता है। खाने में प्यूरिन से भरपूर चीजें शामिल करने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है। अगर आप रात में इन चीज़ों को खाना बंद कर दें तो आपकी सेहत बेहतर हो जायेगी

रात में दाल खान करें बंद

अगर शरीर में यूरिक एसिड हाई रहता है तो डिनर में दाल खाने से परहेज करें। दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर में ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है। यूरिक एसिड से परेशान लोगों को रात में दाल नहीं खानी चाहिए।

मीठी चीज़ों को छुएं भी नहीं

यूरिक एसिड की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और थॉयराइड होने का भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मीठे से जितनी हो सके उतनी दुरी बनाएं। मीठी चीजें खाने से गाउट की परेशानी बढ़ती है और फिर आपके जोड़ों में दर्द शुरू हो जाएगा।

मीट मटन से करें परहेज

हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को रात के खाने में मटन का सेवन करने से बचना चाहिए। रेड मीट, ऑर्गन मीट, कीमा मीट और सी फूड जैसी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इस तरह के खाने से यूरिक एसिड तेजी से बढ़ता है।

शराब पीने से बचें

यूरिक एसिड की समस्या से परेशान लोगों को सिर्फ रात में ही नहीं बल्कि हमेशा के लिए शराब पीने से बचना चाहिए। शराब से शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। आप रात में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं इससे यूरिन पतला होगा और शरीर से एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल जाएगा। 

(Disclaimer:ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)

Weakness And Fatigue: इन घरेलू नुस्खों से महिलाओं की थकान और कमजोरी होगी दूर, हो जाएंगी पहले की तरह फिट एंड फैब

 

Betel Leaves Basil Seeds: मुंह की दुर्गंध से हैं परेशान, तो पान के पत्ते और तुलसी के बीज का एक साथ करें सेवन, ये समस्याएं भी होंगी दूर

Vitamin D Deficiency: सिर्फ धूप ही नहीं इन चीजों से भी मिलता है विटामिन डी, जरूर करें डाइट में शामिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।