1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक चम्मच अजवाइन यूरिक एसिड कर सकती है कंट्रोल, बस ऐसे करें सेवन

एक चम्मच अजवाइन यूरिक एसिड कर सकती है कंट्रोल, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 02, 2021 04:44 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 01:25 pm IST

डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू टिप्स से भी यूरिक एसिड को नियंत्रित किया जा सकता है। जानिए इस नुस्खे के बारे में और इसके इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।

अजवाइन- India TV Hindi
अजवाइन Image Source : INSTAGRAM/HOMEDINERDUB

आजकल बुजुर्ग हों या फिर युवा ज्यादातर जिस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं उसमें एक बीमारी यूरिक एसिड भी है। यूरिक एसिड एक ऐसा केमिकल है जो प्यूरीन नाम के केमिकल को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है। जब शरीर में इसका लेवल बढ़ जाता है तो कई तरह की सेहत संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। इन दिक्कतों में गठिया, शुगर, हार्ट और किडनी से संबंधित दिक्कतें शामिल हैं। ऐस में समय रहते ही यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू टिप्स से भी इसे नियंत्रित किया जा सकता है। जानिए इस नुस्खे के बारे में और इसके इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।  

ajwain
Image Source : INSTAGRAM/MAASPICESAjwain

यूरिक एसिड को कंट्रोल करेगा अजवाइन

कई डिश ऐसे होती हैं कि अगर उसमें अजवाइन ना डालें तो इसका स्वाद ही नहीं आता। लेकिन क्या आपको पता है कि अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा यूरिक एसिड कंट्रोल करने में भी कारगर है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को नियंत्रित करने का काम करता है। 

यूरिक एसिड पेशेंट अजवाइन का ऐसे करें इस्तेमाल
यूरिक एसिड से पीड़ित व्यक्ति रोजाना एक गिलास खाली पेट अजवाइन का पानी पिएं। बस आप सोने से पहले एक गिलास में एक चम्मच अजवाइन डालकर रातभर उसे रख दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। इसके अलावा आप चाहें तो अजवाइन के साथ अदरक को मिलाकर भी खा सकते हैं। ये दोनों ही नुस्खे कारगर हैं। 

अजवाइन का सेवन करने के अन्य फायदे

ajwain
Image Source : INSTAGRAM/ SHREEVISHWAAYANAjwain 

पेट से संबंधित दिक्कतें होती हैं दूर
अगर आप एसिडिटी और कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो अजवाइन आपको फायदा करेगी। इसमें एंटीस्पास्मोडिक और कर्मिनेटिव गुण होते हैं जो इन दोनों समस्याओं में राहत पहुंचाने का काम करते हैं। 

जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम
अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो उसमें भी अजवाइन कारगर है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से भी आराम दिलाने में सहायता करते हैं। 

इन्फेक्शन से करती है बचाव
अजवायन में एंटी बैक्टीरिया के तत्व मौजूद होते हैं। यही एंटी बैक्टीरिया तत्व शरीर को सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करते हैं। 

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।