1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक, इन बीमारियों में असरदार काम करता है विटामिन सी, रोज कितना Vitamin C चाहिए

हार्ट से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक, इन बीमारियों में असरदार काम करता है विटामिन सी, रोज कितना Vitamin C चाहिए

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 02, 2025 07:45 am IST,  Updated : Dec 02, 2025 07:45 am IST

Vitamin C Help In These Disease: सर्दियों में विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां जरूर खाएं। विटामिन सी दिल की बीमारियों, ब्लड प्रेशर और सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं समेत कई बीमारियों में असरदार काम करता है।

विटामिन सी के फायदे- India TV Hindi
विटामिन सी के फायदे Image Source : FREEPIK

विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जिसकी जरूरत रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और शरीर को बीमारियों- इंफेक्शन से दूर करने में मदद करता है। विटामिन सी इम्यूनिटी बढ़ाने, हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। रिसर्च से पता चला है कि विटामिन सी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ सर्दी से जल्द राहत पहुंचाते हैं बल्कि कई दूसरी बीमारियों में भी फायदेमंद है। विटामिन सी शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने, शरीर को कोलेजन बनाने, ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। नेशनल हेल्थ सर्विस यूके के अनुसार, 19 से 64 साल के युवाओं को प्रतिदिन 40 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है। इसके लिए हर व्यक्ति को अपने रोजाना के खाने में विटामिन सी से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए।

विटामिन सी किन बीमारियों में फायदेमंद है?

सर्दी जुकाम से राहत- विटामिन सी सीधे सर्दी जुकाम पर असर नहीं करता, लेकिन ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है। रिसर्च बताते हैं कि 250 मिलीग्राम से 1 ग्राम विटामिन सी रोजाना लेने से सर्दी-ज़ुकाम के खतरे को काफी कम किया जा सकता है। रोजाना विटामिन सी लेने से सर्दी-ज़ुकाम से परेशान व्यक्ति जल्दी ठीक हो जाता है। अगर लक्षण शुरू होने से पहले विटामिन सी का सेवन किया जाए तो इससे युवाओं में सर्दी-ज़ुकाम के समय को 8 प्रतिशत और बच्चों में 14 प्रतिशत तक कम कर सकता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद- विटामिन सी को हार्ट की बीमारियों से लड़ने में भी असरदार माना गया है। विटामिन सी शरीर में सूजन कम करने, हेल्दी ब्लड वेसेल्स को बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ में सुधार आता है। विटामिन एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और वेसेल्स वॉल को होने वाले नुकसान से बचाता है। विटामिन सी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है।

हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल- विटामिन सी रक्त वाहिकाओं की रक्षा और उन्हें आराम पहुंचाकर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। मुक्त कणों से होने वाले नुकसान को कम करता है और नाइट्रिक ऑक्साइड को बढ़ाता है। जिससे ब्लड वेसेल्स चौड़ी होती हैं और खून का प्रवाह सुचारू रूप से होता है।

विटामिन सी के लिए क्या खाएं?

कई फल और सब्जियां विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स हैं। विटामिन सी के लिए आपको डाइट में खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, मिर्च, स्ट्रॉबेरी, आंवला, ब्लैककरंट, ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, बैरीज, नींबू और आलू शामिल करने चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।