1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मैजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 15, 2020 09:32 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 09:32 pm IST

अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इस स्पेशल ड्रिंक को शामिल करें। इसका सेवन खाली पेट या सोने से पहले करें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।

तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मौजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल- India TV Hindi
तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो बस करें खाली पेट इस मौजिकल ड्रिंक का सेवन, फिर देखें कमाल Image Source : INSTA/NATURALLY_NINA_/BALIECOTOUCH

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के साथ-साथ शारीरिक परिश्रम न करने के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अधिक वजन बढ़ने के बाद इसे कम करने की सोचते है। जिसके लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ अपनी डाइट पर काफी ध्यान देते हैं। लेकिन कई बार अधिक मेहनत करने के बावजूद मन- मुताबिक वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो बस आपनी डाइट में ये स्पेशल ड्रिंक शामिल करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 

आयुर्वेद में मसालों को बेहतरीन औषधि के रूप में माना जाता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। इस ड्रिंक का सेवन करके तेजी से आपका मेटॉबॉलिज्म काम करेगा। जिससे तेजी से आपका फैट बर्न होगा। जानिए इस फैट कटर ड्रिंक को बनाने की सिंपल विधि।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तुरंत अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें, कोसों दूर भागेगा कोरोना

स्पेशल ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 5 चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच दालचीनी पाउडर
  • एक चम्मच अदरक पाउडर
  • एक चम्मच काली मिर्च पाउडर

बीपी में तुरंत आराम दिलाएगा स्वामी रामदेव का ये अचूक तरीका, जरूर करें ट्राई

ऐसे बनाएं मैजिक ड्रिंक

एक बाउल में यह सभी चीजें मिक्स करके एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच  पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे 8-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसका सेवन कर लें। अगर आप सुबह के समय नहीं पी सकते हैं तो तो रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। एक सप्ताह सेवन करें आपकरो फर्क खुद नजर आ जाएगा।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

रात को सोने से पहले दूध में डालकर पिएं सौंफ, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

सोने से पहले करें इन चीजों का सेवन, तेजी से होगा आपका वजन कम

रात को सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ करें इस स्पेशल ड्रिंक का सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी हो जाएगी गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।