1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापा घटाने के लिए खाते हैं दवा तो सावधान! सेहत के लिए हैं खतरनाक, बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने का 30 सेकंड वाला फॉर्मूला

मोटापा घटाने के लिए खाते हैं दवा तो सावधान! सेहत के लिए हैं खतरनाक, बाबा रामदेव से जानें वजन घटाने का 30 सेकंड वाला फॉर्मूला

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Bharti Singh
 Published : Apr 24, 2025 10:17 am IST,  Updated : Apr 24, 2025 10:17 am IST

Weight Loss Medicine Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं का सेहत पर बुरा असर हो रहा है। इन दवाओं से भले ही आप पतले हो जाएं लेकिन शरीर में कई बीमारियां पनपने लगती हैं। ऐसे में वजन घटाने के लिए आयुर्वेद का सहारा लें और नेचुरली मोटापा कम करने का प्रयास करें।

वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान- India TV Hindi
वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान Image Source : FREEPIK

आजकल मोटापा कम करने के लिए लोग जो आसान तरीका अपना रहे हैं वो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। वजन घटाने के लिए जिन दवाओं का सेवन किया जा रहा है वो दूसरे अंगों पर गंभीर असर डाल रही हैं। यानि शॉर्टकट के चक्कर में लोग अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता अगर लोगों के पास वक्त नहीं है तो वर्कआउट का तरीका बदलें। कम वक्त में ज़्यादा effective एक्सरसाइज़ करें। इसलिए वजन घटाने के लिए 30-30 सेकंड के 6 अभ्यास हम आपको बता रहे हैं। सबसे पहले स्टार जंप, फिर स्क्वाट्स, फिर इंचवार्म, उसके बाद स्कॉप्रियन प्लैंक, क्रॉस क्रॉल मार्च और आखिर में वॉल सिट करें। ये सभी एक्टिविटी आपको 30-30 सेकंड करनी हैं।

सबसे अच्छी बात तो ये है कि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। मोटापा घटाने वाली मेडिसिन आपको घातक एब्डोमिनल पैरालिसिस (Abdominal Paralysis) का शिकार बना सकती हैं। इस बीमारी में आंतों की मसल्स कमजोर हो जाती हैं जिससे खाना पूरी तरह नहीं पच पाता। इतना ही नहीं वेट कम करने वाली दवाओं से कई बार बॉडी में न्यूट्रिशंस की कमी हो जाती है। वॉमिट, मतली, पेट फूलने की दिक्कत के साथ भूख भी कम लगने लगती है। इर्रेगुलर हार्टबीट, इनसोमनिया, बालों का झड़ना जैसे कई साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं पतला होने की दवाएं खाने से लोगों की मौत तक हो रही है।

यानि समझ लीजिए सेहत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए आपको मेहतन करनी पड़ेगी। वो भी एक दो दिन नहीं बल्कि हर रोज। इसलिए अगर शरीर का बोझ कम करना है, तो रोज सुबह इंडिया टीवी के साथ जुड़कर योग कीजिए और मोटापे के दूर भगाएं।

वेटलॉस मेडिसिन साइड इफेक्ट्स

  • आंतों की मसल्स कमजोर
  • तेजी से वजन घटता है
  • बॉडी में न्यूट्रिशंस की कमी
  • वॉमिट होना
  • पेटदर्द
  • इर्रेगुलर हार्टबीट
  • बालों का झड़ना
  • इन्सोमनिया

मोटापे की वजह 

  • खराब लाइफस्टाइल
  • फास्टफूड
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक
  • मानसिक तनाव
  • वर्कआउट की कमी
  • दवाओं के साइड इफेक्ट
  • नींद की कमी

मोटापा घटाने का रामबाण उपाय

  • सुबह नींबू-पानी पीएं
  • लौकी का सूप-जूस लें
  • खाने से पहले सलाद खाएं 
  • रात में रोटी-चावल खाने से बचें
  • डिनर 7 बजे से पहले करें
  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं 
  • अदरक-नींबू की चाय पीएं 
  • अदरक फैट कंट्रोल करती है 

मोटापा घटाएं त्रिफला आजमाएं 

  • रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें 
  • त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है 
  • वजन कम होता है 

मोटापा घटाएं दालचीनी आजमाएं

  • 3-6 ग्राम दालचीनी लें
  • 200 ग्राम पानी में उबालें 
  • 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं 

वजन होगा कंट्रोल जीवन में ये बदलाव लाएं

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें
  • बार-बार कॉफी-चाय ना पीएं
  • भूख लगने पर पहले पानी पीएं 
  • खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें 

सुबह जल्दी कैसे उठें

  • अपना टाइम टेबल बनाएं
  • सोने का टाइम फिक्स करें 
  • खुद को चैलेंज करें 
  • रात में पानी पीकर सोएं 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।