1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना पीएं ये जूस, कुछ दिनों में घटने लगेगी चर्बी

तेजी से वजन घटाने के लिए रोजाना पीएं ये जूस, कुछ दिनों में घटने लगेगी चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 08:41 pm IST

जानिए इमली किस तरह से वजन को कंट्रोल करने का काम करती है और इसके सेवन से अन्य फायदे।

imli juice - India TV Hindi
imli juice  Image Source : INSTAGRAM/MAGAI_HERBAL_PRODUCTS

इमली का सेवन सबसे ज्यादा भारतीय व्यंजनों में होता है। खट्टी चटनी बनानी हो, सांभर को हल्का सा और चटपटा बनाना हो या फिर बताशे के पानी को तीखे के साथ हल्का सा खट्टे का टच ही क्यों ना देना हो, इमली एक ऐसी चीज है जो सभी डिशेज के साथ मिलकर उसके टेस्ट को और भी लजीज कर देती है। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि इमली खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपका वजन कम करने का भी काम करती है। जानिए इमली किस तरह से वजन को कंट्रोल करने का काम करती है और इसके सेवन से अन्य फायदे।

डिलीवरी के बाद पेट की चर्बी और वजन घटाने के लिए करें ये योगासन, चंद दिनों में ही दिखने लगेगा असर

imli
Image Source : INSTAGRAM/ZERO_DEGREE0imli

जानें कैसे वजन को कंट्रोल करने में असरदार है इमली का जूस 

इमली ना केवल आपके शरीर के फैट को बर्न करती है बल्कि भूख को दबाने का भी काम करती है जिसकी वजह से अपने आप ही वजन कंट्रोल में रहता है। इमली में विटामिन सी, ई, बी, कैल्शियम के अलावा आयरन,  मैंगनीज, फास्फोरस, पोटेशियम औ फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। 

ऐसे बनाएं इमली का वेटलॉस जूस

सबसे पहले इमली को अच्छी तरह से धोकर उसके अंदर से बीज को निकाल लें। अब एक पैन में दो गिलास पानी डालें और उसमें इमली को डाल दें। करीब 10 मिनट तक पानी को ऐसे ही उबलने दें। 10 मिनट बाद गैस को बंद कर दें और इमली को बाहर निकालकर उसे हाथ से या फिर किसी चीज की सहायता से उसे दबाकर उसका रस निकाल लें। अब इसे ठंडा होने के  लिए रख दें। इसे पीने से पहले आप चाहे तो इसमें स्वादानुसार शहद भी मिला सकते हैं। इसे आप रोजाना पीएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे वजन घटने लगेगा। 

सर्दियों में वेट लॉस के 7 आसान उपाय, कंट्रोल में रहेगी कमर की चर्बी

इमली के जूस के अन्य फायदे

पाचन को रखेगा दुरुस्त
इमली वजन घटाने के अलावा पाचन के लिए बेहतरीन है। ये अपच, कब्ज या फिर सूजन जैसी कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने का काम करती है। 

स्किन पर आता है ग्लो
इमली का जूस आपकी खूबसूरती को निहारने का का भी काम करता है। इमली में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो स्किन के टेक्स्चर को ठीक करने में मदद करता है। 

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल 
इमली से बना जूस दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है। 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।