1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए अदरक को 3 तरह से करें इस्तेमाल, दिखेगा असर

वजन कम करने के लिए अदरक को 3 तरह से करें इस्तेमाल, दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 02, 2021 10:04 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 10:04 pm IST

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। ये नुस्खा अदरक का है। जानें अदरक किस तरह से वजन को कंट्रोल करने में असरदार है।

weight loss - India TV Hindi
weight loss Image Source : INDIA TV

बढ़ा हुआ वजन किसी को भी पसंद नहीं होता। खासतौर पर आजकल के दौर में जहां हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा पॉजेसिव है। हालांकि वर्क फ्रॉम होम की वजह से एक ही जगह काम करने पर ज्यादातर लोग बढ़े हुए वजन और बेडौल शरीर से परेशान है। अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। ये नुस्खा अदरक का है। जानें अदरक किस तरह से वजन को कंट्रोल करने में असरदार है। साथ ही इसका इस्तेमाल किस तरह से किया जाए ये भी जानिए। 

वजन कम करने के लिए रोज सुबह त्रिफला का इस तरह से करें सेवन, दिखेगा असर

ginger
Image Source : INSTAGRAM/HOMELY_REQUIREMENTSginger

जानिए अदरक कैसे करती है वजन कम

चाय का स्वाद बढ़ाने और गले की खराश दूर करने के अलावा अदरक का इस्तेमाल आप वजन को कम करने के लिए भी कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार अदरक का सेवन करने से पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। इससे भूख कम लगती है। दूसरे शोध के अनुसार अदरक वजन को कम करने में असरदार है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स तनाव को कम करने में कारगर होता है। इसके साथ ही ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को भी भरता है जिससे मोटापे को घटाने में मदद मिलती है।

इन 3 चीजों के साथ करें अदरक का यूज

इन 5 हेल्दी फूड्स को भी खाने से हो सकती है एलर्जी

नींबू के साथ करें अदरक का इस्तेमाल
एक गिलास पानी में अदरक को उबालें। अब गैस को बंद कर पानी को छानकर गिलास में करें। इसमें अब नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और पिएं। ऐसा करने से आपको असर दिखेगा।

ginger
Image Source : INSTAGRAM/DR.NIMRATAginger 

सेब के सिरके के साथ
सेब का सिरका को आप अगर अदरक के रस के साथ मिलाकर पिएंगे तो भी ये आपके वजन को घटाने का काम करेगी। 

बिना दूध वाली अदरक की चाय
एक पैन में एक कप पानी में आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर धीमी आंच में पकाएं। करीब 5 से 6 मिनट बाद इसे छानें। अब इसमें नींबू और शहद मिला लें। रात को सोने से पहले इस चाय का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।