1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें चिया सीड्स, अपने आप पेट की चर्बी होगी कम

वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें चिया सीड्स, अपने आप पेट की चर्बी होगी कम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 18, 2021 11:51 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 11:53 pm IST

बढ़े वजन से परेशान हैं और किसी असरदार घरेलू उपाय की तलाश कर रहे हैं तो डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। जानें चिया सीड्स किस तरह से वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा।

Chia Seeds - India TV Hindi
Chia Seeds  Image Source : INSTAGRAM/GET_FIT_WITH_DR.ANU

आजकल हर कोई फिटनेस फ्रीक हो गया है। जरा सा भी बढ़ा वजन किसी को भी पसंद नहीं है। लेकिन कोरोना काल में घर बैठकर काम करने की वजह से लाख कोशिश के बावजूद भी लोगों का पेट बाहर निकल रहा है। यहां तक कि कई लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चर्बी इतनी जमा हो गई है कि लोगों का चलना फिरना तक मुश्किल हो गया है। अगर आप भी बढ़े वजन से परेशान हैं और किसी असरदार घरेलू उपाय की तलाश कर रहे हैं तो डाइट में चिया सीड्स को शामिल करें। जानें चिया सीड्स किस तरह से वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगा, साथ ही इसके सेवन करने के तरीके को भी जानिए। 

वजन घटाने के लिए डाइट में ये 3 चीजें करें शामिल, अपने आप कम होगी चर्बी

Chia Seeds
Image Source : INSTAGRAM/HEALTHYSUPPLIESChia Seeds 

वजन काबू में करेगा चिया सीड्स

चिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, ओमेगा- 3 फैट भी भरपूर मात्रा में होता है। ये सभी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर भूख को शांत करने का काम करते हैं। इसके साथ ही फैट बर्न करने वाले हार्मोन यानी ग्लूकागोन को बढ़ाने में सहायता करते हैं। इसी वजह से चिया सीड्स को वजन कम करने का सुपरफूड भी कहा जाता है। 

ऐसे बनाएं वेट लॉस चिया सीड्स ड्रिंक

वजन कंट्रोल करने में असरदार है किशमिश, बस रोजाना इस तरह से करें सेवन

वेट लॉस चिया सीड्स ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • पानी एक कप
  • चिया सीड्स के बीज एक चम्मच
  • नींबू का रस एक चम्मच
  • शहद 2 चम्मच

ड्रिंक बनाने की विधि- सबसे पहले आप एक कप पानी में एक चम्मच चिया सीड्स रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह होते ही इसमें एक चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार एक चम्मच या फिर दो चम्मच शहद को मिलाएं। इसके बाद इस ड्रिंक को पी लें। इस बात का ध्यान रखें कि आप इस ड्रिंक को पीने के बाद किसी भी और चीज को करीब आधे घंटे तक ना खाएं। रोजाना इस ड्रिंक को पीने से आपको कुछ दिनों में ही असर दिखने लगेगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।