1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 05:41 pm IST

वजन घटाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर की चर्बी को घटाएगा। ये देसी तरीका बादाम का है। जानें कैसे बादाम बैली फैट कम करने में मदद करता है।

 How to lose weight safely and naturally: Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे - India TV Hindi
  How to lose weight safely and naturally: Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी Image Source : INDIA TV

वजन घटाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या नहीं करते। अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और उसे कम करने के लिए हर तरीका ट्राई कर चुके हैं और समस्या जस की तस है तो बिल्कुल भी परेशान ना हों। आज हम आपको वजन घटाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर की चर्बी को घटाएगा। ये देसी तरीका बादाम का है। जानें कैसे बादाम बैली फैट कम करने में मदद करता है। 

Weight Loss: बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए तुरंत ट्राई करें ये 3 चीजें, जल्द दिखेगा असर

 How to lose weight safely and naturally: Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे
Image Source : INSTAGRAM/DIAMOND.WLJ  How to lose weight safely and naturally: Weight Loss: बढ़े वजन को नेचुरल तरीके से घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम, अपने आप कम हो जाएगी चर्बी

बादाम वजन घटाने में करता है मदद 

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में ओमेगा 9, ओमेगा  6 और ओमेगा 3 जैसे फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत हैं। ये फैटी एसिड कार्डियोवस्कुलर डिजीज को रोकता है। इसके साथ ही शरीर में शुगर के लेवल को भी नियंत्रित करता है। इसके साथ ये भूख को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाता है जिससे कि वजन अपने आप कम होने लगता है। 

बादाम है प्रचुर मात्रा में होता है फाइबर
वजन को घटाने में फाइबर अहम भूमिका निभाता है। बादाम में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। फाइबर खाने को पचाने में मदद करता है। इसके साथ ही पेट की समस्याओं जैसे कि सूजन और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी अहम भूमिका निभाता है। 

वजन घटाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर की चर्बी को घटाएगा। ये देसी तरीका बाद
Image Source : INSTAGRAM/ LOCCITANE_PLवजन घटाने का एक ऐसा तरीका बताएंगे जो नेचुरल तरीके से आपके शरीर की चर्बी को घटाएगा। ये देसी तरीका बादाम का है। जानें कैसे बादाम बैली फैट कम करने में मदद करता है।

Weight loss: वजन घटाने के लिए असरदार है ये आयुर्वेदिक ड्रिंक, नेचुरल तरीके से घटाएगी पेट में जमा चर्बी

मोनो सैचुरेटेड फैट से युक्त होता है बादाम
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे के बादाम मोनो सैचुरेटेड फैट से युक्त होता है। ये आपकी बॉडी मास इंडेक्स को कम करता है। ये खास तौर पर आपके पेट के फैट को कम करने में प्रभावी होता है। इसके साथ ही आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है। ऐसे में अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं तो बादाम को डाइट में जरूर शामिल करें। 

वजन घटाने के लिए ऐसे खाएं बादाम
वजन घटाने के लिए भीगे बादाम का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसके लिए आप रात में 5 से 6 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह छिलका निकालकर इन बादाम को खाएं। रोजाना ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।