1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खीर में डाली जाने वाली ये चीज बढ़ा सकती है आपके मांसपेशियों की ताकत, सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

खीर में डाली जाने वाली ये चीज बढ़ा सकती है आपके मांसपेशियों की ताकत, सेवन से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 05, 2023 07:11 am IST,  Updated : Jul 05, 2023 07:11 am IST

चिरौंजी के फायदे: खीर को ऊपर से सजाने और खूबसूरत बनाने वाली चिरौंजी, आपके सेहत के लिए कई प्रकार से फायदे है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Chironji_Benefits - India TV Hindi
Chironji_Benefits Image Source : SOCIAL

चिरौंजी के फायदे: आपने खीर में चिरौंजी को जरूर देखा होगा। इसका स्वाद बेहतरीन होता है। पर आपको शायद मालूम न हो इन छोटी-छोटी बीजों में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इन बीजों में कई पोषक गुण हैं और ये आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। आज हम इन्हीं गुणों पर एक नजर डालेंगे और जानेंगे कि चिरौंजी खाना आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है।  साथ ही जानेंगे कि आप इन बीजों का सेवन कैसे कर सकते हैं और आप ज्यादा से ज्यादा इसके लाभों को कैसे पा सकते हैं।

सेहत के लिए चिरौंजी खाने के फायदे-Chironji seeds benefits in hindi

1. एनीमिया में फायदेमंद है चिरौंजी

चिरौंजी में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और ये शरीर में खून के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। असल में ये रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है और इससे शरीर में खून की मात्रा तेजी से बढ़ती है। इसलिए इसका रेगुलर सेवन आपको एनीमिया यानी खून की कमी से बचा सकता है। 

डेंगू के महीने में 300 रुपए किलो बिक रहा है ये फल, खाते ही तेज हो जाती है इस बीमारी के मरीजों की रिकवरी

2. मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है चिरौंजी

चिरौंजी की खास बात ये है कि इसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि मांसपेशियों की ताकत को बढ़ाता है और मसल्स बिल्डिंग में मददगार है। इसके अलावा ये आपकी टिशूज और सेल्स की सेहत को बेहतर बनाता है और इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मदद करता है। इस प्रकार से ये मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मददगार है।

Chironji_Benefits_for_health
Image Source : SOCIALChironji_Benefits_for_health

3. वेट लॉस में मददगार है चिरौंजी 

वेट लॉस में चिरौंजी का सेवन कई प्रकार से मददगार है। ये प्रोटीन से भरपूर है और मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा ये फाइबर से भी भरपूर है जो कि फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है, इसे पचाने की गति को बढ़ाता है और वेट लॉस में मदद करता है। इस प्रकार से ये वजन घटाने वालों के लिए फायदेमंद है।

क्या हम बारिश का पानी पी सकते हैं? जानें कैसे करें इसका बेहतर उपयोग

चिरौंजी का सेवन कैसे करें-How to have Chironji seeds 

चिरौंजी का सेवन आप कई प्रकार से कर सकते हैं। लेकिन, ये इस बात पर ज्यादा निर्भर करता है कि आप इसका सेवन क्यों कर रहे हैं। जैसे कि एनीनिया के लिए आप इसे दूध में भिगोकर लें। मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए आप इसे भून कर खा सकते हैं या दूध में मिलाकर ले सकते हैं और तीसरा, पेट के लिए आप इसे पानी में भिगोकर खा सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।