1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना खाली पेट ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर

रोजाना खाली पेट ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 09, 2020 12:43 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 12:43 pm IST

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चिया के बीज सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका सेवन और जानें इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ।

रोजाना खाली पेट ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर- India TV Hindi
रोजाना खाली पेट ऐसे करें चिया सीड्स का सेवन, तेजी से वजन घटने के साथ पेट होगा अंदर Image Source : INSTA/FRUTOS.DELREY/LUBNA.HERBAL

चिया सीड्स सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।  पोषक तत्वों से भरपूर चिया सीड्स एनीमिया से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन तंत्र को  ठीक रखने, ते मेमोरी, स्किन, बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।  

चिया के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसनें  पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, जिंक, कॉपर, ओमेगा 6, वसा, सोडियम, फास्‍फोरस, जस्ता, तांबा, कैल्शियम, मैंगनीज  के साथ एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए इसका किस तरह सेवन करना होगा फायदेमंद। 

रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 चम्मच चिया सीड्स
  • 1 चम्मच शहद
  • डेढ़ गिलास पानी
  • आधा नींबू का रस

ऐसे बनाएं चिया सीड्स का ये ड्रिंक

सबसे पहले 1 घंटे के लिए आधा गिलास पानी में चिया सीड्स डालकर भिगो दें। इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण यह जैल की तरह हो जाता है। अब इसे छान लें।  अब इस सीड्स को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद डालकर ग्राइडर में मिक्स कर लें। आपकी ड्रिंक बनकर तैयार हो गई है।  इस ड्रिंक को सुबह रोजाना खाली पेट पिएं। इससे आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ेगा और तेजी से वजन कम होगा। 

सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट करना हैं अंदर तो बस अपनाएं ये शानदार टिप्स

चिया सीड्स का सेवन करने के अन्य फायदे

  • चिया के बीज में अधिक मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। जो आपका वजन कम करने के साथ कई रोगों से बचाव करता है।
  • यह स्किन को जवां रखती हैं।
  • आपके पाचन तंत्र को ठीक रखें। 
  • हार्ट को रखें हेल्दी।
  • डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • बालों को मजबूत और हेल्दी रखने में मदद करेगा।
  • इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 
  • चिया सीड्स में ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आपके याददाश्त को तेज करने में मदद करता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए बस फॉलो करे ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

सर्दियों में तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, पेट की चर्बी भी हो जाएगी कम

वजन घटाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन, साथ ही जानिए अन्य लाभ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।