1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Nov 09, 2020 12:17 pm IST

फाइबर से भरपूर अलसी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जानिए वजन कम करने के लिए कैसे करें इसका सेवन।

रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट- India TV Hindi
रोजाना ऐसे करें अलसी का सेवन, पेट की चर्बी गायब होने के साथ घटेगा शरीर पर जमा फैट Image Source : INSTAGRAM/HEALTH4LIFENUTRITION

अलसी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह कब्ज, डायबिटीज, कोलेस्ट्राल, कैंसर से लेकर हृदय रोगों के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन आपको बता दें कि इसका सेवन करके आप अपना वजन कम करने के साथ कमर और पेट की चर्बी से भी छुटकारा पा सकते हैं। 

अलसी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट  के साथ अधिक मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, ओमेगा 3 फैटी एसि़ड तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ पेट को भरा रखने में मदद करता है। इसका सेवन करके आप अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं। जानिए कैसे करें सेवन।  

फैट कटर ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप अलसी का बीज
  • 2 चम्मच शहद
  • आधा छिला हुआ गाजर
  • 3 चम्मच नींबू का रस
  • आधा छिला हुआ खीरा
  • अजवाइन के दो डंठल
  • छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 2 टमाटर
  • एक छोटा-छोटा कटा हुआ लहसुन

ऐसे बनाएं फैट कटर ड्रिंक

सबसे पहले एक पैन में पानी और अलसी डालकर 30 मिनट के लिए उबाले। इसके बाद इसे छान कर ठंडा कर लें।  अब इसे और सभी चीजों को ग्राइंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इस जूस को खाना खाने के आधा या फिर एक घंटे पहले पिएं।

अन्य खबरों के लिए करे क्लिक

सर्दियों में मोटापा कम करने के साथ पेट करना हैं अंदर तो बस अपनाएं ये शानदार टिप्स

सर्दियों में तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए करें ये 5 सब्जियों का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

तेजी से वजन घटाने और पेट अंदर करने के लिए बस फॉलो करे ये टिप्स, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

सर्दियों में तेजी से करना चाहते हैं वजन कम तो करें इन 5 फूड्स का सेवन, पेट की चर्बी भी हो जाएगी कम

वजन घटाने के लिए कैसे करें अश्वगंधा का सेवन, साथ ही जानिए अन्य लाभ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।