Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गठिया रोग किसकी कमी से होता है? जानें इसकी शुरुआती कारण और लक्षण

गठिया रोग किसकी कमी से होता है? जानें इसकी शुरुआती कारण और लक्षण

Written By: Pallavi Kumari Published : May 11, 2023 09:11 am IST, Updated : May 11, 2023 09:11 am IST

गठिया के कारण: गठिया की बीमारी, हड्डियों की बेहद गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर के अलग-अलग अंगों की हड्डियां प्रभावित होती हैं।

arthritis- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK arthritis

गठिया के कारण: गठिया की बीमारी हड्डियों से जुड़ी होती है और एक बार घर कर ले तो आपकी जिंदगी दर्दनाक बना सकती है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये बीमारी है क्या और क्यों होती है? दरअसल, गठिया की बीमारी के पीछे का सबसे बड़ा कारण है आपकी इम्यून सिस्टम का आपके शरीर के खिलाफ होना। इस बीमारी में कई बार अपना ही इम्यून सिस्टम अपनी की हड्डियों का नुकसान करने लगता है। इसके अलावा भी इस बीमारी के कई कारण हैं। आइए, आज जानते हैं इसके बारे में।

गठिया की बीमारी का कारण-Arthritis causes in hindi

1. इन चीजों की कमी से हो सकता है गठिया

गठिया रोग किसकी कमी से होता है,ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। ऐसे में आपको जानना होगा कि ये बीमारी विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से ज्यादा परेशान कर सकती है। होता ये है कि इन चीजों की कमी से हड्डियां कमजोर होती हैं और अंदर से खोखली होने लगती हैं। इसके अलावा ज्वाइंट्स के बीच घर्षण बढ़ने लगता है। 

calcium

Image Source : FREEPIK
calcium

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज तुरंत अपना लें ये 3 उपाय, शरीर में चिपके गंदे तेल के कणों का करेगा सफाया

2. खराब मेटाबोलिज्म

अगर आप मेटाबोलिज्म के लिहाज से समझें तो, गठिया की शुरुआत इससे हो सकती है। दरअसल, शरीर में अगर मेटाबोलिक गतिविधियां लंबे समय तक प्रभावित रहती हैं तो ये आगे चलकर गठिया को ट्रिगर कर सकता है और कई समस्याओं का कारण बन सकता है। 

3. कुछ बीमारियां

मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी इस स्थिति का कारण बन सकती है। दरअसल, ये बीमारियां हड्डियों के मूवमेंट्स के साथ इसके घनत्व को भी प्रभावित करती है और स्थिति को और खराब करने लगती है। ऐसे में ये आपको गठिया की ओर ले जा सकती है।

सिर्फ फेफड़ों में ही नहीं, खांसने पर शरीर के इन-इन हिस्सों में भी उठता है तेज दर्द

 

गठिया के लक्षण-Arthritis symptoms

गठिया के लक्षणों में आप कई चीजें महसूस कर सकते हैं। शुरुआत में तो सबसे पहले आपकी हड्डियों में रेडनेस और  सूजन नजर आ सकती है। उसके बाद हड्डियों में दर्द हो सकता है, खिंचाव महसूस हो सकता है और इनके मूवमेंट्स में दिककत हो सकती है।

तो, गठिया के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और फिर अपने डॉक्टर को दिखाएं। इसके अलावा डाइट और लाइफस्टाइल में सुधार करके इस स्थिति पर कंट्रोल पाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement