1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 28, 2026 06:30 am IST,  Updated : Jan 28, 2026 06:30 am IST

सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करना आयुर्वेद में एक बेहतरीन औषधि माना गया है। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में काफी मदद करती है। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह इसका सेवन करने से क्या होता है।

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है?- India TV Hindi
सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है? Image Source : FREEPIK

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अच्छी सेहत पाना चाहता है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल का असर उनकी सेहत पर सीधा पड़ता है। कई लोग गैस, कब्ज और अपच की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए लोग तरह तरह के तरकीब अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है अजवाइन का सेवन। ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले और खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन करते हैं। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या होता है। 

1. पाचन में सुधार और गैस से राहत

अजवाइन में थायमोल नामक तत्व होता है, जो गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाता है। इससे भारी खाना भी आसानी से पच जाता है और पेट में बनने वाली गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या जड़ से खत्म होती है।

2. वजन घटाने में सहायक

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो खाली पेट अजवाइन का पानी पीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। यह शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को बर्न करने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

3. सर्दी-खांसी और अस्थमा में राहत

अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। सुबह इसका सेवन करने से फेफड़ों का मार्ग साफ रहता है और कंजेशन कम होता है। यह पुरानी खांसी और अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

4. जोड़ों के दर्द में कमी

अजवाइन में सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की सूजन कम होती है, जिससे गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को आराम मिलता है।

5. कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य

अजवाइन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने में मदद कर सकती है। यह ब्लड फ्लो में सुधार करती है, जो आपके दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।