सेहतमंद रहने के लिए डॉक्टर्स अपनी डाइट में नट्स शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में कुछ लोग अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करते हैं। अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन इसके सेवन का सही तरीका लोगों को नहीं पता है। इसे ज्यादातर लोग सीधे खाते हैं, लेकिन इसे भीगोकर खाने से सेहत को ज्यादा फायदा मिलता है। भीगोकर खाने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं 15 दिनों तक अखरोट को भिगोकर खाने से क्या होता है।
1. पाचन में सुधार
अखरोट को भिगोने से वे नरम हो जाते हैं और पेट के लिए उन्हें पचाना आसान हो जाता है। अगर आपको कब्ज या भारीपन की समस्या रहती है, तो 15 दिनों में आपको पेट हल्का महसूस होने लगेगा।
2. एनर्जी लेवल में बढ़ोतरी
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और विटामिन बी होते हैं। लगातार 15 दिन खाने से आप दिनभर खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे, खासकर सुबह के समय।
3. दिमागी के लिए
अखरोट को 'ब्रेन फूड' कहा जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 याददाश्त तेज करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। 15 दिनों में आपकी मेंटल हेल्थ में सुधार देखने को मिल सकता है।
4. कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
अखरोट शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। हालांकि 15 दिन खाने से आपका हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।
5. त्वचा और बालों में चमक
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। 15 दिनों के नियमित सेवन से चेहरे पर चमक दिखने लगती है और बालों की बनावट में भी सुधार आता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।