सब्जियों में कद्दू ऑल सीजन वाली सब्जी है। कद्दू का स्वाद भले ही लोगों को कम पसंद आता हो, लेकिन ये गुणों से भरपूर सब्जी है। Gen Z तो कद्दू का नाम सुनते ही नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं। हालांकि कद्दू की सब्जी को अगर थोड़ा मसालेदार और चटपटा बनाया जाए तो इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा आप कौन सा कद्दू इस्तेमाल कर रहे हैं सब्जी का स्वाद इस पर भी काफी निर्भर करता है। बाजार में हरा, पीला और सफेद रंग का कद्दू मिलता है। लेकिन कई बार लोग कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सा कद्दू खरीदें। हरे रंग का कद्दू, पीला कद्दू या सफेद कद्दू कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। खरीदने से पहले जान लें।
पीले, हरे और सफेद कद्दू में अंतर
बाजार में आपको हरा कद्दू मिलता है वो कम पका हुआ होता है। हरे और गोल कद्दू की किस्म पीले और लंबे कद्दू से थोड़ी अलग होती है। इसका स्वाद भी अलग होता है। वहीं पीला कद्दू साइज में काफी बड़ा और हल्का लंबा होता है। इसके बीज भी बड़े होते हैं। पकने पर कद्दू का रंग गहरा पीला और नारंगी सा हो जाता है। ये कद्दू स्वाद में हल्का मीठा होता है। वहीं सफेद रंग का कद्दू को पेठा भी कहा जाता है। इंग्लिश में इसे एशगोर्ड (Ash gourd) यानि सफेद कद्दू लौकी के जैसा होता है। सफेद कद्दू कुकुर्बिता जीन्स और कुकुर्बिता फैमिली का होता है।
सफेद कद्दू में पोषक तत्व
सफेद कद्दू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें को इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी और विटामिन ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सफेद कद्दू में मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, फोलेट, नियासिन और थायमिन जैसे मिनरल्स भी होते हैं। सफेद कद्दू को पीले और हरे कद्दू से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।