1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर को फौलादी बना सकता है ये ड्राई फ्रूट, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद साबित होगा

शरीर को फौलादी बना सकता है ये ड्राई फ्रूट, डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद साबित होगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 19, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2025 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

पिस्ता खाने के फायदे- India TV Hindi
पिस्ता खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स को अगर सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं। क्या आप पिस्ता खाने के फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने के फायदे और इसे अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

कंट्रोल करे ब्लड शुगर लेवल

पिस्ता में पाए जाने वाले तत्व आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी बॉडी में खून की कमी पैदा हो गई है, तो पिस्ता खाकर आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकता है। गट हेल्थ को सुधारने के लिए भी पिस्ता खाया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप पिस्ता खाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पिस्ता को रेगुलरली कंज्यूम कर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं यानी बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं।

एक दिन में कितने पिस्ता खाएं?

आपको एक दिन में 15 से 20 ग्राम से ज्यादा पिस्ता नहीं खाने चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। आप पिस्ता को रोस्ट करके या फिर भिगोकर कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिस्ता में फाइबर, विटामिन सी, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन बी-6, जिंक और कॉपर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।