1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान, डायबिटीज की तरफ कर सकते हैं इशारा

सुबह-सुबह दिखाई देने वाले इन लक्षणों से सावधान, डायबिटीज की तरफ कर सकते हैं इशारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 24, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 24, 2025 06:30 am IST

कहीं आप भी डायबिटीज के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती तो नहीं कर रहे हैं? आइए इस साइलेंट किलर बीमारी के कुछ सिंप्टम्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

डायबिटीज के लक्षण- India TV Hindi
डायबिटीज के लक्षण Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये साइलेंट किलर बीमारी आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आइए सुबह के समय शरीर में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो इस लाइलाज बीमारी की तरफ इशारा कर सकते हैं।

थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर सुबह-सुबह उठते ही आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह के समय एनर्जी की कमी महसूस होना, इस तरह के लक्षण डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।

धुंधला दिखाई देना

क्या आपको भी सुबह के समय धुंधला दिखाई देता है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ब्लड शुगर हाई होने की वजह से आपका विजन बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

हाथों में कंपन महसूस होना

क्या आपको अपने हाथों में कंपन महसूस होती है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथ कांपना डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ब्लड शुगर लेवल कमजोर होने की वजह से हाथों में कंपन महसूस हो सकती है।

ज्यादा प्यास लगना

सुबह-सुबह तेज प्यास लगना भी डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गला या फिर मुंह सूखना, इस तरह के लक्षण डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकते हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।