1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आजकल क्यों तेजी से बढ़ रहा है लोगों का वजन, बाबा रामदेव बता रहे हैं वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

आजकल क्यों तेजी से बढ़ रहा है लोगों का वजन, बाबा रामदेव बता रहे हैं वजन कम करने के बेहतरीन उपाय

 Written By: Pankaj Kumar, Edited By: Poonam Yadav
 Published : May 25, 2025 12:28 pm IST,  Updated : May 25, 2025 12:28 pm IST

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं फैट बर्न करने के नेचुरल और हेल्दी तरीके ही सबसे बेहतर हैं। इससे वजन भी कम होता है और शरीर को नुकसान भी नहीं होता।

क्यों हो रहे हैं लोग मोटापे का शिकार,- India TV Hindi
क्यों हो रहे हैं लोग मोटापे का शिकार, Image Source : SOCIAL

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि फैट बर्न करने के नेचुरल और हेल्दी तरीके ही सबसे बेहतर हैं। इससे वजन भी कम होता है और शरीर को नुकसान भी नहीं होता। ये यौगिक जॉगिंग में ताल से ताल मिलाना दिमाग पर भी पॉज़िटिव असर डालता है। इससे सेहत तो अच्छी होती ही है। साथ में आपसी रिश्ते भी मजबूत होते हैं क्योंकि आपस में कॉर्डिनेशन बनाकर चलना होता है। वैसे इससे मिलती-जुलती एक हार्वर्ड की स्टडी भी है जो ये कहती है कि उम्र कोई भी हो। 

अगर सेहत ठीक है तो उम्र का हर पड़ाव एक तोहफे जैसा है जिसकी अपनी खूबी है। कहीं, आप उस स्टडी का जिक्र तो नहीं कर रहे जिसके मुताबिक 20 साल तक इंसान में तेजी से सोचने, नाम याद रखने की क्षमता ज्यादा होती है तो 20 से 30 साल में फिजिकल स्ट्रेंथ मैक्सिमम होती है। 30 से 40 की उम्र में मेमोरी शार्प होती है तो 40 से 50 की उम्र में कंसंट्रेशन highest लेवल पर होता है। 50 से 60 की उम्र में इंसान की क्रिएटिविटी पीक पर होती है तो 45 से 55 साल के लोग सबसे बेहतर रिजल्ट दे सकते हैं। हार्वर्ड की इसी रिपोर्ट का जिक्र कर रहे हैं लेकिन इसमें एक डिस्क्लेमर भी है और वो ये कि ये सब तभी मुमकिन है। जब आप सेहत के साथ सही तालमेल रखेंगे। तो, चलिए योगगुरू स्वामी रामदेव के साथ मिलकर अपने मिशन को आगे बढ़ाते हैं और जो लोग रह गए हैं उनमें योग की अलख जगाते हैं।

मोटापे की वजह 

  • खराब लाइफस्टाइल
  • फास्टफूड
  • कार्बोनेटेड ड्रिंक
  • मानसिक तनाव
  • वर्कआउट की कमी
  • दवाओं के साइड इफेक्ट
  • नींद की कमी

मोटापा घटेगा  रामबाण उपाय

  • सुबह नींबू-पानी पीएं
  • लौकी का सूप-जूस लें
  • खाने से पहले सलाद खाएं 
  • रात में रोटी-चावल खाने से बचें
  • डिनर 7 बजे से पहले करें
  • खाने के 1 घंटे बाद पानी पीएं 

मोटापा घटाएं - आजमाएं

  • अदरक-नींबू की चाय पीएं 
  • अदरक फैट कंट्रोल करती है 

मोटापा घटाएं - त्रिफला आजमाएं

  • रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें 
  • त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है 
  • वजन कम होता है 

मोटापा घटाएं - दालचीनी आजमाएं

  • 3-6 ग्राम दालचीनी लें
  • 200 ग्राम पानी में उबालें 
  • 1 चम्मच शहद मिलाकर पीएं 

वजन होगा कंट्रोल - जीवन में बदलाव लाएं

  • लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें
  • बार-बार कॉफी-चाय ना पीएं
  • भूख लगने पर पहले पानी पीएं 
  • खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें 

सुबह जल्दी - कैसे उठें

  • अपना टाइम टेबल बनाएं
  • सोने का टाइम फिक्स करें 
  • खुद को चैलेंज करें 
  • रात में पानी पीकर सोएं 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।