1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मई के महीने में सर्दी-जुकाम? पहले जान लें असली कारण और फिर करें बचाव

मई के महीने में सर्दी-जुकाम? पहले जान लें असली कारण और फिर करें बचाव

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 09, 2023 03:30 pm IST,  Updated : May 09, 2023 03:30 pm IST

गर्मी में जुकाम क्यों होता है: आजकल लोगों में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ गई है। लेकिन, आपने सोचा है कि बाहर गर्मी है फिर लोग क्यों बीमार पड़ रहे हैं?

summer_cold- India TV Hindi
summer_cold Image Source : FREEPIK

गर्मी में जुकाम क्यों होता है: गर्मी बढ़ने के साथ अचानक से लोगों में सर्दी-जुकाम की समस्या भी बढ़ गई है। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि ये समस्या इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है। दरअसल, मेडिकल टर्म में इसे समर कोल्ड (summer cold and cough) कहते हैं। ये एंटरोवायरस (Enteroviruses) के कारण हो रहा है जो कि इस मौसम में संक्रामक बीमारी का रूप ले लेता है। इसके अलावा इसके पीछे कई कारण हैं , आइए जानते हैं सभी के बारे में विस्तार से।

मई के महीने में सर्दी-जुकाम का कारण-Summer cold causes in hindi

1. वायरल शिफ्ट के कारण-Due to viral shift

जैसे ही मौसम गर्म होता है, ज्यादातर सर्दी पैदा करने वाले वायरस शिफ्ट हो जाते हैं। एंटरोवायरस भी इन्हीं में से एक है। ये वायरस गर्मियों में सर्दी का कारण बनता है, ऊपरी सांस से जुड़ी नलियों में इंफेक्शन का कारण बन जाता है। जिससे हमारी नाक बहने लगती है और गले में खराश होती है। इसके अलावा कुछ लोगों में ये पेट की समस्याओं को ट्रिगर करता है।

summer_cold
Image Source : FREEPIKsummer_cold

धमनियों में बढ़े ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल, खाने में शामिल करें ये 5 सब्जियां

2. सर्द-गर्म के कारण-Sard garam hona

सर्द-गर्म के कारण भी लोग इस मौसम में सर्दी-जुकाम के शिकार हो जाते हैं। दरअसल, ये तापमान में होने वाले बदलाव और गैप की वजह से होता है। जैसे कि बाहर का कुछ और आपके शरीर के अंदर कुछ। ऐसी स्थिति में आपको लंबे समय के लिए सर्दी-जुकाम रह सकता है या फिर ये आपको रह-रह कर परेशान कर सकता है। 

भूल से भी न खरीदें ऐसी लौकी, पैसे भी होंगे बर्बाद और नहीं मिलेगा कोई स्वास्थ्य लाभ

गर्मी में सर्दी-जुकाम से कैसे बचें-Prevention tips 

-गर्मी में सर्दी-जुकाम से बचना है तो घर के बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।

-धूप और गर्मी से आकर नहाएं नहीं।
- घर के बाहर सिर ढककर निकलें। ताकि, आपके सिर पर सीधे धूप का असल न पड़े। 
-रह-रह कर पानी पीते रहें ताकि आप डिहाइड्रेशन के शिकार न हो। 
-डाइट में पानी से भरपूर फूड्स का खास ख्याल रखें। 

तो, इस तरह पहले तो गर्मी में सर्दी-जुकाम से बचें। इसके बाद अगर हो जाए तो खूब पानी पिएं, आम पन्ना पिएं औरध डॉक्टक को दिखाकर सही दवाएं लें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।