1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, स्वामी रामदेव से जानें इससे बचाव के उपाय

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, स्वामी रामदेव से जानें इससे बचाव के उपाय

 Written By: Pankaj Kumar Edited By: Ritu Raj
 Published : Nov 25, 2025 09:09 am IST,  Updated : Nov 25, 2025 09:09 am IST

सर्दियों के मौसम में और वायु प्रदूषण के कारण हाआर्ट अटैक का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में समय रहता इसका इलाज कराना बेहद जरूरी है। स्वामी रामदेव ने हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के कुछ आसान उपाय के बारे में बताया है। यहां जान लें हार्ट अटैक के खतरे को कैसे कम करें।

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा- India TV Hindi
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा Image Source : FREEPIK/PATANJALI YOGPEETH

चलते-चलते गिरते लोग', 'धड़कन का अचानक रुक जाना' और 'एक लम्हे में जिंदगी का पलट जाना'। ये सिर्फ हादसे नहीं हैं, ये एक 'खामोश खतरा' है। जिसे ठंडी हवाएं और इस जहरीली फिजा ने मिलकर और बढ़ा दिया है। दिल..जो पूरी उम्र हमें संभाले रखता है, वही आज अपनी ही धड़कनें बचाने की जंग लड़ रहा है। लेकिन राहत की बात ये है कि..दिल की इस जंग को जीतने के तमाम उपाय हैं। पहला उपाय है कि सबसे पहले पूरी लंबाई मेजर कीजिए। इसे हाफ कर दीजिए। अब इससे बैली मेजर कीजिए। अगर ये ज्यादा है, तो तय मानिए आप शुगर+हाई बीपी और हार्ट प्रॉब्लम की गिरफ्त में आने वाले हैं। भले आपका बॉडी वेट आपके हाइट के हिसाब से हो। तो पहला स्टेप तुरंत अपने पेट पर चढ़े फैट को कम कीजिए।

दूसरा उपाय है अगर आप हफ्ते में सिर्फ 150 मिनट योग, वॉक, रनिंग या हल्की एक्सरसाइज कर लेते है तो हार्ट डिजीज का खतरा 25% कम हो जाता है और अगर ये 300 मिनट है तो 38% तक रिस्क कम है। मतलब 'धड़कन को चलाए रखना है, तो शरीर को चलाना पड़ेगा'। वैसे दिल तब और मजबूत रहता है जब प्रॉपर नींद मिलती है। रात की 7-9 घंटे की नींद हार्ट डिजीज का खतरा 35% तक कम कर देती है। क्योंकि कम सोने से बीपी हाई होता है। बॉडी में इंफ्लेमेशन-टेंशन बढ़ती है और फिर वही हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ाता है। तो वहीं सिगरेट भी दिल की सबसे बड़ी दुश्मन है। ये ब्लड वेसल्स को जलाती है, ब्लड फ्लो को रोक देती है और हार्ट अटैक का खतरा दोगुना हो जाता है।

ऐसे में सलाद, हरी सब्जियां, फल, बीन्स, स्प्राउंट्स दिल के लिए 'नेचुरल मेडिसिन' की तरह काम करते हैं। 33% तक कोरोनरी हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है और ये चारों आदतें तब और जरुरी हो जाती है जब सर्दी और प्रदूषण का गठजोड़ हो। ठंड में खून गाढ़ा हो जाता है। नसें सिकुड़ने लगती हैं और जब सांस लेने वाली हवा में जहर मिला हो तो कोलेस्ट्रॉल और भी तेजी से जमने लगता है। जिससे दिल पर डबल हमला होता है और यही वजह है कि ऐसे मौसम में 'कार्डियक अरेस्ट' का रिस्क अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में चलिए स्वामी रामदेव से जानते हैं इस मौसम में हार्ट अटैक से कैसे बचा जाए।

खतरे में दिल के लक्षण

हाई बीपी

हाई शुगर

हाई कोलेस्ट्रॉल

चेस्ट पेन

पसीना आना

दिल की मजबूती खुद से कैसे जांचें

1 मिनट में 50-60 सीढ़ियां चढ़ें

20 बार लगातार उठक-बैठक करें

ग्रिप टेस्ट- जार से ढक्कन निकालें

कार्डियक अरेस्ट से बचने के लिए बदलं ये आदतें

लाइफ स्टाइल में सुधार करें

तंबाकू-एल्कोहल की आदत छोड़ें

जंक फूड की बजाय हेल्दी फूड खाएं

रोज योगाभ्यास प्राणायाम करें

वॉकिंग-जॉगिंग साइकिलिंग करें

स्ट्रेस लेने के बजाय प्रॉब्लम शेयर करें

हार्ट अटैक से बचने के लिए चेकअप जरूरी

ब्लड प्रेशर महीने में एकबार जरूर चेक कराएं।

कोलेस्ट्रॉल 6 महीन पर कराएं।

ब्लड शुगर 3 महीने पर चेक कराएं।

EYE टेस्ट 6 महीने पर कराएं।

फुल बॉडी चेकअप साल में एकबार कराएं।

दिल को हेल्दी रखने के लिए कंट्रोल में रखें ये चीजें

ब्लड प्रेशर

कोलेस्ट्रॉल

शुगर लेवल

बॉडी वेट

हेल्दी हार्ट के लिए डाइट प्लान

पानी की मात्रा बढ़ा दें

नमक-चीनी कम करें

फाइबर से भरपूर फूड्स ज्यादा लें

नट्स जरूर खाएं

साबुत अनाज लें

प्रोटीन जरूर लें

हार्ट अटैक का खतरा कम करने के उपाय

15 मिनट करें सुक्ष्म व्यायाम

रोज सुबह लौकी का जूस पीएं

तले-भुने खाने से बचें

स्मोकिंग बिल्कुल ना करें

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीएं

हार्ट को बनाए हेल्दी लौकी

लौकी का सूप

लौकी की सब्जी

लौकी का जूस

हार्ट के लिए सुपरफूड है ये चीजें

अलसी

लहसुन

दालचीनी

हल्दी

हार्ट को मजबूत बनाने के नेचुरल उपाय

1 चम्मच अर्जुन की छाल, 2 ग्राम दालचीनी, 5 तुलसी को उबालकर काढ़ा बनाएं। फिर इसका सेवन करें। इसे रोज पीने से हार्ट हेल्दी रहेगा। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।