1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों की रानी कही जाती है हरी मटर लेकिन इन लोगों के लिए है ज़हर समान, जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

सर्दियों की रानी कही जाती है हरी मटर लेकिन इन लोगों के लिए है ज़हर समान, जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 25, 2025 06:30 am IST,  Updated : Nov 25, 2025 06:30 am IST

सर्दियों के मौसम में हरी मटर लोग खूब चाव से खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह सब्जी कुछ लोगों के लिए बेहद नुकसानदायक है. चलिए जानते हैं इसका सेवन किन लोगों को नहीं खाना चाहिए

हरी मटर किसे नहीं खाना चाहिए- India TV Hindi
हरी मटर किसे नहीं खाना चाहिए Image Source : FREEPIK

ठंड के मौसम में हरी मटर मार्केट में खूब बिकता है। इस मौसम में इसका सेवन भी लोग खूब करते हैं। सर्दियों में हरी मटर से बने पराठे, सब्जियां और चाट ना केवल थाली की रौनक बढ़ती हैं बल्कि, इस सब्जी के सेवन से पोषण ही बढ़ता है। हरी मटर में विटामिन A, E, D, और C भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन यही कुछ लोगों के लिए बेहद खतरनाक हो जाती है। चलिए हम आपको बताते हैं किन लोगों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इन लोगों को नहीं करना चाहिए मटर का सेवन

 

  • डायरिया के मरीज: ज्यादा मटर खाने से डायरिया की दिक्कत हो सकती है। इसके सेवन से इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और डायरिया की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर हरी मटर का सेवन ब्राउन राइस और सोया जैसे उत्पादों के साथ किया जाए तो इससे पेट की शक्ति बेहतर हो जाती है, जिससे मटर के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

  • वजन बढ़ाती है मटर: हरी मटर खाने से बॉडी फैट बढ़ सकता है।मटर में मौजूद प्रोटीन और कार्ब्स आपके वजन और मोटापे में भी इजाफा कर सकता है। ऐसे में हरी मटर को अच्छी तरह पकाएं। साथ ही इसे पकाने से पहले इसे कुछ देर के लिए भिगोकर भी रखें।

  • गैस-एसिडिटी बढाए: मटर में कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा होती है, जो पाचन को प्रभावित कर सकती है और गैस, सूजन या पेट दर्द का कारण बन सकती है। जो लोग गैस्टिक हैं वो लोग मटर का सेवन न करें। यह आसानी से पचता नहीं है और इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट पेट को फुलाकर उसमें गैस भर देता है। जिससे लोगों को एसिडिटी की बहुत ज़्यादा समस्या हो जाती है। 

  • यूरिक एसिड के मरीज: अगर आप यूरिक एसिड के मरीज हैं तो हरी मटर का सेवन न करें। मटर में प्यूरीन की अधिक मात्रा किडनी में स्टोन  का खतरा बढ़ा सकती है। अगर आपको पहले से पथरी है, तो मटर का सेवन न करें।

  • डायबिटीज के मरीज: मटर में शुगर और कार्बोहाइड्रेट होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसलिए, डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।