1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीपी-शुगर समेत ये लाइफस्टाइल रोग बढ़ाएंगे 70% मौत का डर, बचने के लिए थाम लें योग-आयुर्वेद का हाथ

बीपी-शुगर समेत ये लाइफस्टाइल रोग बढ़ाएंगे 70% मौत का डर, बचने के लिए थाम लें योग-आयुर्वेद का हाथ

 Written By: Sajid Khan Alvi Edited By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 05, 2025 09:16 am IST,  Updated : Feb 05, 2025 09:16 am IST

क्या आप भी खुद को कुछ घातक लाइफस्टाइल रोगों से बचाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली रूटीन में योग और आयुर्वेद को शामिल कर लेना चाहिए।

बीपी-शुगर के लिए अपनाएं आयुर्वेद- India TV Hindi
बीपी-शुगर के लिए अपनाएं आयुर्वेद Image Source : FREEPIK

बस्ती में तुम खूब सियासत करते हो, आवाम की आवाज उठाओ तो जानें। दिलवालों की दिल्ली में कैंडीडेट्स की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदान का सिलसिला शुरू हो गया है। आज 70 सीटों पर वोटिंग हो रही है और हम आपको आज दिनभर अपडेट देते रहेंगे कि कौन सी पार्टी का पलड़ा भारी पड़ रहा है, किस पार्टी के लिए वोटर क्या राय रखता है। लेकिन सिर्फ राय रखना ही काफी नहीं है, जरूरत है अपने वोट की अहमियत समझने की और नजर खुली रखकर जिम्मेदारी से सही नुमाइंदे का चुनाव करने की। सही उम्मीदवार को वोट देना जरूरी है, लेकिन फर्ज तो लोगों का अपनी सेहत के लिए भी होना चाहिए क्योंकि एक लोकतंत्र की नींव तभी मजबूत होगी जब वहां की जनता सेहतमंद होगी। हेल्दी बॉडी में ही हेल्दी माइंड होता है और जब आप सेहतमंद होंगे तभी तो सही चुनाव कर पाएंगे।

हम सेहतमंद रहने की बात कर रहे हैं और लोग उल्टा हेल्थ बिगाड़ रहे हैं। सेडेंटरी लाइफस्टाइल, न्यूट्रिशन लेस फूड, ऑनलाइन टाइम की बर्बादी, फिजिकल एक्टिविटी की कमी समेत इतनी सारी गलतियां कि हम गिनते गिनते थक जाएंगे। इसी का नतीजा है कि हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं। शुगर-बीपी-मोटापा महामारी की तरह फैल रहा है। थायरॉइड-आर्थराइटिस के मरीजों की गिनती में लगातार इजाफा हो रहा है। फैटी लिवर जैसी रिवर्सेबल डिजीज भी जानलेवा बन रही है। इन सबके बीच कैटरेक्ट-ग्लूकोमा जैसे आंखों के रोगों में लोग लापरवाही कर रहे हैं जिसकी वजह से सही वक्त पर इलाज न मिलने से मोतियाबिंद जैसी ठीक हो जाने वाली बीमारी आंखों की रोशनी छीन रही है। लेकिन लोग अगर रोज सुबह 8 बजे इंडिया टीवी लगाकर हमारा शो देखेंगे, योगगुरू के उपाय अपनाएंगे तो न सिर्फ लाइफस्टाइल डिजीज के जाल को तोड़ सकेंगे बल्कि आंखों से लेकर बॉडी के हर ऑर्गन को हेल्दी रख सकेंगे।

हेल्दी लाइफस्टाइल

जल्दी उठें

योग करें
हेल्दी डाइट लें
तला भुना न खाएं
पूरी नींद लें
दिन में 4 लीटर पानी पिएं

स्वस्थ शरीर पाने के लिए क्या खाएं?

खाना गर्म और फ्रेश खाएं
भूख से कम खाना खाएं
खाने में भरपूर सलाद शामिल करें
मौसमी फल जरूर खाएं
खाने में दही-छाछ शामिल करें

मोटापा घटाएं

अदरक-नींबू की चाय पिएं
रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें
3-6 ग्राम दालचीनी, 200 ग्राम पानी में उबालें
1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं

वर्कआउट जरूरी

शरीर को मिलती है हाई एनर्जी
दिमाग एक्टिव रहता है
नींद में सुधार आता है
बीपी कंट्रोल होता है
तनाव घटता है

शुगर होगी कंट्रोल

खीरा-करेला
टमाटर जूस
गिलोय का काढ़ा

थायरॉइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार

मुलेठी
तुलसी
त्रिफला
अश्वगंधा
धनिए का रस
एलोवेरा जूस
गर्म दूध

दिमाग रहेगा एक्टिव

अखरोट
ग्रीन टी
हल्दी वाला दूध
दही
चने
अलसी

फेफड़े बनेंगे फौलादी

प्राणायाम करें
हल्दी दूध पिएं
गर्म पानी पिएं
नस्यम-स्टीम लें

हाई बीपी करें कंट्रोल

सोडियम की मात्रा घटाएं
नियमित योग-प्राणायाम करें
वजन कम करें
एल्कोहल का सेवन न करें
धूम्रपान न करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।