Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए कारगर उपाय, तुरंत मिलेगी राहत

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Dec 01, 2020 09:10 am IST, Updated : Dec 01, 2020 11:39 am IST

भारत में करीब 50 परसेंट लोगों को कब्ज रहता है लेकिन अगर इसे ध्यान नहीं दिया तो ये बड़ी परेशानी बन सकती है। जो आगे चलकर पाइल्स,फिशर, अल्सर जैसी बीमारियों में वजह बनती है।

सर्दी का मौसम जितना खुशगवार होता है। उतनी ही तकलीफें भी साथ में लाता है। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही से ठंड हमें अपनी चपेट में ले सकती है। ठंड लगने से ना सिर्फ हमारे लंग्स अफेक्ट होते हैं बल्कि कई बार इन डायजेशन की समस्या भी हो जाती है। पेट में हल्का दर्द, खाली पेट उल्टियां, स्टूल में खून आने जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

कब्ज का सीधा असर आपकी इम्यूनिटी पर भी पड़ता है। जिससे बाकि बीमारियों भी घेर लेती हैं। भारत में करीब 50 परसेंट लोगों को  कब्ज रहता है लेकिन अगर इसे ध्यान नहीं दिया तो ये बड़ी परेशानी बन सकती है। जो आगे चलकर पाइल्स,फिशर, अल्सर जैसी बीमारियों में वजह बनती है। लेकिन कब्ज की समस्या को आसानी से निजात पा सकते है। स्वामी रामदेव का दावा है हर रोज चालीस मिनट योग और आयुर्वेदिक उपाय करने से  ना सिर्फ पेट को सेट रखेंगे बल्कि सेहत भी हिट रहेगी।

ठंड में तेजी से वजन घटाने का असरदार घरेलू नुस्खा है करी पत्ता चाय, बस इस तरह करें सेवन

कब्ज के कारण होने वाली बीमारियां

  • एसिडिटी
  • पाइल्स
  • फिशर
  • कोलाइटिस
  • अल्सर

कब्ज के लक्षण

  • स्टूल में खून आना
  • पेट में मरोड़ होना़
  • बुखार लगना
  • वजन घटना
  • भूख कम लगना

एसिडिटी, कब्ज, पेट फूलना और पेट की कई समस्याओं के लिए कारगर हैं ये 5 चीजें, बस ऐसे करें सेवन

कब्ज से निजात पाने के योगासन
Image Source : INDIA TVकब्ज से निजात पाने के योगासन

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए योगासन

मंडूकासन

  • डायबिटीज को दूर भगाता है मंडूकासन
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

योग मुद्रासन

  • प्रोस्टेट रोग दूर करता है योग मुद्रासन
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट से जुड़े रोगों से मुक्ति
  • पेट की चर्बी खत्म होती है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  • पाचन तंत्र बेहद होता है

सर्दियों में वेट लॉस के 7 आसान उपाय, कंट्रोल में रहेगी कमर की चर्बी

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉस्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी
  • सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में फायदेमंद

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

बॉडी और माइंड को रखना है हेल्दी तो स्वामी रामदेव से जानिए बेहतरीन उपाय, उम्र भी होगी लंबी

नौकासन

  • टीबी, निमोनिया से बचने के लिए कारगर
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • टांगों को स्वस्थ, मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक
  • पाचन तंत्र में सुधार लाता है
  • थायरॉइड में भी फायदा पहुंचाता है

कब्ज से निजात पाने के योगासन
Image Source : INDIA TVकब्ज से निजात पाने के योगासन

शशकासन

  • शशकासन से दूर होता है डायबिटीज
  • तनाव और चिंता दूर होती है
  • क्रोध, चिड़चिड़ापन दूर करता है
  • मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है
  •  माइग्रेन के रोग में फायदेमंद
  • मोटापा कम करने में मददगार
  •  लिवर, किडनी के रोग दूर होते हैं
  •  दिल के मरीजों के लिए लाभकारी

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

सर्दियों में बढ़ जाती है खुजली की परेशानी, इन टिप्स की बदौलत मिलेगी राहत

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

चक्रासन

  • बुढ़ापे को दूर भगाता है
  • त्वचा में चमक आती है
  • कमर, रीढ़ मजबूत बनता है
  • हांथों को मजबूत बनाता है
  • सीने को चौड़ा करता है
  • मोटापे को कम करता है
  • पेट की चर्बी कम करता है
  • पाचन तंत्र दुरुस्त होता है
  • फेफड़ों के लिए लाभदायक है
  • आलस्य को दूर भगाता है

यौगिक जॉगिंग

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को करे मजबूत

ताड़ासन

  • गठिया में ताड़ासन बेहद कारगर योगासन
  • दिल की बीमारी में कारगर आसन
  • शरीर को लचीला बनाता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है

कब्ज से निजात पाने के योगासन
Image Source : INDIA TVकब्ज से निजात पाने के योगासन

वक्रासन

  • पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  • कैंसर की रोकथाम में बेहद कारगर
  • पेट की कई समस्याओं में राहत
  • पाचन क्रिया ठीक रहती है
  • कब्ज को रोकने का रामबाण इलाज

PCOD की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • उज्जायी
  • भस्त्रिका
  • भ्रामरी

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement