1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. PCOD की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

PCOD की समस्या से हैं परेशान तो स्वामी रामदेव से जानिए घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 27, 2020 10:35 am IST,  Updated : Nov 27, 2020 11:15 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार खराब लाइफस्टाइल, अधिक तनाव के कारण महिलाएं इस बीमारी से ग्रसित हो जाती हैं। क्योंकि इसके कारण हमारा बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाता है। स्वामी रामेदव से जानिए किन आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

आज के समय में दस में से तीसरी महिला पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज(PCOD) की समस्या का सामना कर रही हैं। PCOD में  महिलाओं के यूट्रेस में मेल हार्मोन एंड्रोजन बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। वैसे तो PCOD जेनेटकली भी हो सकता है। लेकिन इसका मुख्य वजह हॉर्मोनल इंबैलेस, स्ट्रेस और मोटापा ही है। कुछ साल पहले तक ये बीमारी 30 से 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में पाई जाती थी। लेकिन अब तो स्कूल जा रही बच्चियों में भी ये प्रॉब्लम कॉमन है। स्वामी रामेदव से जानिए किन आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों के द्वारा इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

PCOD के लक्षण

  • तेजी से वजन बढ़ना
  • पेट में दर्द
  • पीरियड्स समय पर नहीं आना
  • थकान रहना
  • बालों का झड़ना
  • मुंहासे होना
  • चेहरे पर अधिक बाल
  • दर्द और चिड़चिड़ापन

महिलाओं में कभी नहीं होगी खून और कैल्शियम की कमी, बस अपनाएं स्वामी रामदेव का रामबाण इलाज

पीसीओडी की समस्या से निजात पाने के घरेलू उपाय

  • जंक फूड और फास्ट फूड से बनाएं दूरी।
  • रोजाना सुबह दशमूल क्वाथ का सेवन करे।
  • सुबह उठकर सबसे पहले गर्म पानी पिएं।
  • आंवला, एलोवेरा का जूस फायदेमंद।
  • अंकुरित चीजों का सेवन सुबह-सुबह करे।
  • दशमूला क्वाथ या दशमूलारिष्ट लें।
  • शतावर चूर्ण का सेवन करे
  • अरंडी के तेल से ओवरी की सिकाई करें।

सर्दियों में डायबिटीज का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का कारगर उपाय

  • सेंधा नमक से सिकाई करें।
  • सेब का सिरका लाभकारी
  • अलसी के बीज से टॉक्सिन निकालने में फायदेमंद।
  • दालचीनी का पानी पीना लाभकारी
  • गाजर का हलवा में गुड़, अखरोट, पिस्ता, इलायची आदि डालकर बना लें।
  • गाजर का जूस पिएं।

डायबिटीज की समस्या हैं परेशान तो करें इन 5 सब्जियों का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।