Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Nov 27, 2020 09:12 am IST, Updated : Nov 27, 2020 11:17 am IST

देश में हर 10 में से एक महिला PCOD का शिकार है। यानि करीब 14 करोड़ महिलाओं को ये बीमारी है। जानिए स्वामी रामदेव से करगर उपाय।

ऑफिस में काम की टेंशन और घर पर फैमिली की जिम्मेदारी के बीच महिलाएं सबसे पहले अपनी सेहत को लेकर समझौता करती हैं। जिसकी वजह से कई बीमारियां उन्हें घेर लेती हैं। जिसमें सबसे कॉमन है PCOD यानि 'पॉली सिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर'।  

क्या है PCOD?

महिलाओं के यूट्रेस में मेल हार्मोन androgen बढ़ जाता है। जिसकी वजह से ओवरी में सिस्ट बनने लगते हैं। वैसे तो PCOD जेनेटकली भी हो सकता है। लेकिन इसका मुख्य वजह हॉर्मोनल इंबैलेस, स्ट्रेस और मोटापा ही है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं-, चेहरे पर पिंपल्स, अधिक वजन बढ़ना,  प्रेग्नेंसी में परेशानी भी हो सकती हैं।

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें
Image Source : INDIA TVअनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

कुछ साल पहले तक ये बीमारी 30 से 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में पाई जाती थी। लेकिन अब तो स्कूल जा रही बच्चियों में भी ये प्रॉब्लम कॉमन है। आकंड़ों के मुताबिक हमारे देश में हर 10 में से एक महिला PCOD का शिकार है। यानि करीब 14 करोड़ महिलाओं को ये बीमारी है।

ब्लड शुगर को कंट्रोल में मददगार साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में छूट जाएगी दवा और इंसुलिन

स्वामी रामदेव के अनुसार PCOD की शिकार महिलाओं को समय पर इसका इलाज करे। नहीं आगे चलकर डायबिटीज, हार्ट, किडनी सहिद शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए रोजाना योगासन, प्राणायाम काफी कारगर साबित हो सकती है।

PCOD से निजात पाने के लिए योगासन

सूर्य नमस्कार

  • डिप्रेशन दूर करता है सूर्यनमस्कार
  • एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  • वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  • शरीर को डिटॉक्स करता है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

कोणासन

  • किडनी को ठीक करता है स्थितकोणासन
  • प्रोस्टेट ग्रंथि और अंडाशय ठीक रहते हैं
  • ब्लड फ्लो ठीक करके शरीर स्वस्थ्य रखेगा
  • हाई बीपी और अस्थमा की समस्या में आराम
  • पेट के साथ-साथ पीठ के लिए लाभदायक
  • इस योगाभ्यास से डायबीटिज में भी फायदा

यूरिक एसिड के मरीज न करें इन 5 चीजों का सेवन, हो सकता है खतरनाक

सर्वांगासन

  • बच्चों की मेमोरी शार्प होती है
  • IQ लेवल बढ़ाने में मददगार
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायरॉयड ग्लैंड को एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है
  • शुद्ध रक्त दिल तक पहुंचता है

हलासन

  • बॉडी के फ्लेक्सिबिलिटी में फायदेमंद
  • थायराइड-पैरा थायराइड बेहतर होता है
  • पिट्यूटरी ग्लैंड एक्टिव हो जाता है
  • हलासन से बच्चों की लंबाई बढ़ती है
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • पाचन सुधारने में मदद करता है
  • वजन घटाने में मदद करता है

उष्ट्रासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • मोटापा दूर करने में सहायक
  • शरीर का पोश्चर सुधरता है
  • पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  • टखने के दर्द को दूर भगाता है
  • कंधों और पीठ को मजबूत करता है
  • पीठ दर्द में बेहद लाभकारी
  • फेफड़ों को स्वस्थ बनाने में मददगार

सर्दियों में डायबिटीज का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानिए ब्लड शुगर कंट्रोल करने का कारगर उपाय

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत बनता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • कमर, पीठ दर्द दूर होता है
  • इस आसन से छाती चौड़ी होती है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • मोटापा कम करने में सहायक
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें
Image Source : INDIA TVअनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

मंडूकासन

  • डायबिटीज को दूर भगाता है मंडूकासन
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है
  • डायबिटीज को रोकने में सहायक
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें
Image Source : INDIA TVअनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

शलभासन

  • आपके फेफड़े सक्रिय होते हैं
  • अस्थमा रोग कंट्रोल होता है
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है
  • खून को साफ करता है
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाता है
  • हाथों और कन्धों की मज़बूती बढ़ाता है
  • वजन कम करने में मदद करता है

नौकासन

  • टीबी, निमोनिया से बचने के लिए कारगर
  • फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

डायबिटीज की समस्या हैं परेशान तो करें इन 5 सब्जियों का सेवन, तेजी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

योगमुद्रासन

  • कब्ज की समस्या दूर होती है
  • गैस से छुटकारा मिलता है
  • पाचन की परेशानी दूर होती है
  • बवासीर में भी लाभ होता है
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं
  • पेट की चर्बी कम होता है
  • मोटापे से छुटकारा मिलता है
  • रीढ़ की हड्डी लचीली-मजबूत बनती है
  • एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

गोमुखासन

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉस्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी
  • सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस में फायदेमंद

सेतुबंधासन

  • फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  • साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  • तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  • पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  • नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  • टांगों को स्वस्थ, मजबूत बनाता है
  • हाई ब्लड प्रेशर कम करने में सहायक
  • पाचन तंत्र में सुधार लाता है
  • थायरॉइड में भी फायदा पहुंचाता है

अनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें
Image Source : INDIA TVअनियमित पीरियड्स के लिए जिम्मेदार है PCOD, ओवरी के सिस्ट से निजात पाने के लिए स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

यौगिक जॉगिंग

  • डायबिटीज दूर करने में कारगर है
  • शरीर से फैट कम करके लचीला बनाता है
  • सीने और हाथ की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है
  • जांघ की मांसपेशियों को फायदा पहुंचाता है

पश्चिमोत्तानासन

  • त्वचा के रोग को दूर भगाता है
  • एजिंग की रफ्तार धीमी होती है
  • चेहरे पर तेज लाने में सहायक
  • तनाव कम करने में मदद करता है
  • पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है
  • मोटापे से मुक्ति दिलाने में मददगार
  • कमर दर्द में भी आराम मिलता है

ठंड के मौसम में और बढ़ जाता है यूरिक एसिड, बचने के लिए इन 6 फूड्स का करें सेवन

धनुरासन

  • सीने में अच्छा खासा खिंचाव आता है
  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है
  • सांस लेने का सिस्टम बेहदर होता है
  • अस्थमा रोगियों के लिए बहुत लाभकारी
  • कमर दर्द की दिक्कत दूर होती है
  • पीठ और रीढ़ की एक्सरसाइज होती है
  • तनाव और थकान मिटाने में कारगर
  • गैस और कब्ज से राहत मिलती है
  • पेट की चर्बी और वजन घटता है
  • पीठ दर्द के लिए फायदेमंद

PCOD के करे ये प्राणायाम

  • भस्त्रिका
  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • भ्रामरी
  • उद्गीथ

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement