पूरी जिंदगी लोग नफा-नुकसान में फंसे रहते हैं। दफ्तर हो या फिर घर लोग अक्सर काम से ज्यादा, इस बात से परेशान रहते हैं कि इसमें उनका क्या फायदा है और फायदे के इस गणित में इस तरह उलझ जाते हैं कि उनके शरीर पर इसका असर पड़ने लगता है। चिंता-तनाव-गुस्सा-ईष्या-द्वैष, धीरे-धीरे उन्हें कई बीमारियों की सौगात दे देता है जो डिप्रेशन का शिकार बना देता है। ना सिर्फ बड़े अब तो छोटे-छोटे बच्चे भी स्ट्रेस और डिप्रेशन की गिरफ्त में आ रहे हैं।
अभी हाल ही में AIIMS की एक रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक देश में 73 प्रतिशत बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव है और इसकी वजह से हर 10 में से 3 यानि उनमें से 30 परसेंट बच्चे किसी ना किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं। इसके अलवा साइबर बुलिंग भी स्ट्रेस-टेंशन की बड़ी वजह बन रही है और खासतौर पर लड़कियां इससे ज्यादा पीड़ित हैं। सोशल प्लेटफॉर्म पर खुद को टैग नहीं किए जाने पर, वाट्सएप ग्रुप से रिमूव किए जाने पर, पोस्ट पर लाइक या शेयर नहीं बढ़ने पर, तमाम ऐसी बातें हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रही है जो वक्त और रिश्तों के साथ सेहत बिगाड़ रहा है।
आपको बता दें कि जीवन में नई-नई मुसीबतें तो आती रहेंगी लेकिन जीवन जीने की कला सीखना और लाइफ का सही मैनेजमेंट करना ज्यादा जरूरी है और ऐसे में श्रीकृष्ण से बेहतर मैनेजनमेंट गुरू और कोई हो भी नहीं सकते। आज पूरे देश में धुमधाम से जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। इस मौके पर योगगुरु स्वामी रामदेव जानिए से श्रीकृष्ण के उन 18 योगों के बारे में जिससे जिंदगी की तमाम उलझनों को सुलझाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
डिप्रेशन के लिए आयुर्वेदिक उपाय:
संपादक की पसंद