1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की परेशानी दूर करेगा स्वामी रामदेव का 'नेत्र योग', जानिए किस प्राणायाम से उतरेगा नजर का चश्मा?

आंखों की परेशानी दूर करेगा स्वामी रामदेव का 'नेत्र योग', जानिए किस प्राणायाम से उतरेगा नजर का चश्मा?

 Published : Aug 18, 2022 10:17 am IST,  Updated : Aug 19, 2022 01:37 pm IST

Yoga Tips for Healthy Eyes: आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं आंखों को कैसे हेल्दी रखा जाए साथ ही जानिए इन्हें बीमारियों के खतरे से कैसे बचाया जाए।

 Yoga Tips for Healthy Eyes- India TV Hindi
Yoga Tips for Healthy Eyes Image Source : FREEPIK

Highlights

  • सर्वांगासन आंखों के लिए फायदेमंद है।
  • सर्वांगासन IQ लेवल बढ़ाने में भी मददगार है।

Yoga Tips for Healthy Eyes:  आंखों को दिल की जुबां कहा जाता है और इंसान खरा है या खोटा, आंखों से सब जाहिर हो जाता है। इसलिए कहते हैं कि हमारी नजर और नजरिया दोनों ठीक होने चाहिए, लेकिन दुनिया का रंग दिखाने वाले इन नजरों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। उल्टे अपनी आंखों पर तरह-तरह के जुल्म करते हैं। कभी पूरा  दिन टीवी-मोबाइल देखकर यानि स्क्रीन टाइम बढ़ाकर तो कभी बदलते मौसम में आंखों का ध्यान नहीं रखकर। नतीजा नजर कमजोर होने के साथ-साथ बरसात के मौसम में कंजक्टिवाइटिस हो जाता है। 

वैसे कई बार खराब लाइफ स्टाइल भी आंखों का दुश्मन बन जाता है। बीपी-शुगर की परेशानी आंखों पर असर डालती है और फिर आंखों की तमाम दिक़्कतें शुरु हो जाती हैं। वहीं, एयर पॉल्यूशन भी आंखों के लिए कम खतरनाक नहीं है। आंखों का लाल होना, जलन, पानी आना, ड्राईनेस जैसे प्रॉब्लम तो देता ही है साथ ही कैटरेक्ट की वजह भी बनता है। ऐसे में आइए स्वामी रामदेव से जानते हैं आंखों को कैसे हेल्दी रखा जाए साथ ही जानिए इन्हें बीमारियों के खतरे से कैसे बचाया जाए। जानिए आंखों को हेल्दी रखने के योग-आयुर्वेद और नेचुरोपैथी के तमाम उपाय। 

आंखों में होने वाली परेशानियां:

  • नजर कमजोर
  • ड्राइनेस
  • ग्लूकोमा
  • मोतियाबिंद
  • लाल आंखें
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों में जलन
  • डायबिटिक रेटिनोपैथी

 मंकीपॉक्स की देखभाल में गाइडलाइन्स की कमी से बढ़ रही है समस्या: रिसर्च

स्क्रीन टाइम के साइड इफेक्ट्स:

  • ड्राइनेस
  • जलन और दर्द
  • चश्मे का नंबर बढ़ना
  • आंखों में पानी आना
  • आंखें लाल होना

बीपी-शुगर का आंखों पर असर:

  • डायबिटिक रेटिनोपैथी
  • डायबिटिक मैक्युलर एडिमा
  • मोतियाबिंद
  • ग्लूकोमा
  • कमजोर नजर

त्राटक क्रिया के लाभ:

  • नेत्र रोग दूर होंगे
  • तेज आंखें
  • आंखों की जलन खत्म
  • दर्द ठीक होगा
  • ड्राइनेस खत्म होगी
  • रेडनेस ठीक होगी

इन योग को अपनाकर उतारिए अपना चश्मा:

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • हलासन
  • मंडूकासन
  • पश्चिमोत्तानासन
  • शशकासन
  • सूर्य नमस्कार
  • यौगिक जॉगिंग
  • सूक्ष्म व्यायाम
  • पाद हस्तासन

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज को डाइट में करें शामिल, भूल जाएंगे भूलना, स्टडी में हुई पुष्टि बढ़ती है याददाश्त

शीर्षासन के फायदे:

  • ब्रेन में पूरी तरह ऑक्सीजन पहुंचता है। 
  • मेंटल पीस और मेमोरी पावर बढ़ती है।
  • शीर्षासन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  • बच्चों के हाथ मजबूत होते हैं। 
  • बालों से जुड़ी बीमारियां दूर होती हैं।
  • बच्चों के चेहरे पर ताजगी और ग्लो आता है। 

सर्वांगासन के फायदे:

  • आंखों के लिए फायदेमंद है।
  • IQ लेवल बढ़ाने में मददगार है।
  • बच्चों का कंसंट्रेशन बढ़ता है।
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं हैं।
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर होता है।
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा।
  • थायरॉइड ग्लैंड एक्टिव होता है। 
  • हाथ-कंधें मजबूत होते हैं। 

अनुलोम-विलोम के फायदे:

  • स्ट्रेस दूर होता है। 
  • सांस लेना आसान हो जाता है।
  • नर्व मजबूत, शरीर के ब्लड फ्लो में सुधार।
  • शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। 
  • कैंसर में अनुलोम विलोम प्राणायाम लाभकारी।

मंडूकासन के फायदे:

  • पेट और हार्ट के लिए लाभकारी।
  • डायबिटीज को दूर भगाता है।
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक है। 
  • लिवर किडनी को स्वस्थ रखता है। 
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करात है।
  • डायबिटीज रोकने में सहायक है। 
  • गैस और कब्ज की समस्या दूर होती है। 

गोमुखासन के फायदे:

  • ब्रेस्ट कैंसर में बेहद लाभकारी आसन है। 
  • पीठ और बांहों को मजबूत बनाता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • शरीर को लचकदार बनाता है। 
  • थकान, तनाव और चिंता दूर करता है।
  • लिवर-किडनी की समस्याओं में लाभकारी। 
  • फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। 

Angioplasty: जानें क्यों हुई राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी? आप भी हो जाएं सावधान, रखें इन बातों का ध्यान

योग मुद्रासन के फायदे:

  • प्रोस्टेट रोग दूर करता है। 
  • किडनी को स्वस्थ रखता है। 
  • छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं। 
  • पेट से जुड़े रोगों से मुक्ति।
  • पेट की चर्बी खत्म होती है। 
  • मोटापा कम करने में मददगार है। 
  • रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। 
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है।

भुजंगासन के फायदे:

  • लंग कैंसर में कारगर है। 
  • इस आसन से सीना चौड़ा होता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
  • शरीर को सुंदर और स्लिम बनाता है।
  • मोटापा कम करने में मददगार है।
  • तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर करता है।
  • फेफड़े, कंधे और सीने को स्ट्रेच करता है। 

प्राणायाम से उतरेगा चश्मा:

  • उज्जायी
  • भस्त्रिका
  • अनुलोम विलोम
  • कपालभाति
  • भ्रामरी
  • उद्गीथ

आयुर्वेदिक उपाय:

  • महात्रिफला घृत को एक चम्मच दूध के साथ लें। 
  • दिन में दो बार खाने के बाद लें। 
  • आमलकी रसायन 200 ग्राम लें। 
  • सप्तामृत लौह 20 ग्राम लें। 
  • मुक्ता पिष्टी 10 ग्राम लें। 
  • मोती पिष्टी 2 से 4 ग्राम लें। 
  • सब मिलाकर 1-1 चम्मच दो बार लें। 

Arthritis: अर्थराइटिस की समस्या हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

आंखों के लिए खान-पान:

  • आंवले का मुरब्बा खाएं।
  • एलोवेरा-आंवले का जूस पिएं। 
  • आंखों के लिए गाजर फायदेमंद है। 
  • हरी सब्जी खाना बेहद जरूरी है। 
  • दिन में 3-4 लीटर पानी पिएं।

किससे धोएं अपनी आंखें:

  • गुलाब जल में त्रिफला का पानी मिलाएं। 
  • दिन में दो बार आंखें धोने से फायदा। 
  • आंवले के पानी को गुलाब जल में मिलाएं। 
  • इससे आंखों को धोने से चश्मा हटेगा। 

आंखों के लिए घरेलू दवाएं:

सफेद प्याज का रस 1 चम्मच लें। 

अदरक और नींबू का रस 1 चम्मच लें। 
शहद 3 चम्मच, थोड़ा गुलाब जल लें। 
सबी को आंवले के रस में मिलाएं। 
दो-दो बूंद सुबह-शाम आंखों में डालें। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।