1. Hindi News
  2. भारत
  3. बिज़नेस
  4. मौजूदा वित्त वर्ष में सर्वाधिक विनिवेश : जेटली

मौजूदा वित्त वर्ष में सर्वाधिक विनिवेश : जेटली

 Written By: IANS
 Published : Mar 26, 2015 01:40 pm IST,  Updated : Mar 26, 2015 01:45 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  कहा कि सरकार भले ही मौजूदा कारोबारी साल में विनिवेश का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाई, लेकिन इस कारोबारी वर्ष में विनिवेश से अब

- India TV Hindi

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने  कहा कि सरकार भले ही मौजूदा कारोबारी साल में विनिवेश का लक्ष्य पूरी तरह से हासिल नहीं कर पाई, लेकिन इस कारोबारी वर्ष में विनिवेश से अब तक की सर्वाधिक आय हुई है।

जेटली ने यहां विदेशी मंत्रालय के सहयोग से आयोजित ग्रोथ नेट 2015 सम्मेलन में कहा, "भले ही मौजूदा कारोबारी साल में हम विनिवेश का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए, लेकिन किसी भी वर्ष की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक विनिवेश हुआ है और इसलिए हम इसे अगले वर्ष और बढ़ाना चाहते हैं।"

मौजूदा कारोबारी साल में विनिवेश से 31,350 करोड़ रुपये हासिल होने का अनुमान है। सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड और कोल इंडिया के विनिवेश से ही 24,500 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

2015-16 के लिए बजट में सरकार ने सरकारी कंपनियों के विनिवेश से 69,500 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान रखा है।

इसके अंतर्गत अल्पमत हिस्सेदारी के विनिवेश से 41 हजार करोड़ रुपये की आय और नुकसान तथा लाभ में चल रही सरकारी कंपनियों की रणनीतिक बिक्री से 28,500 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

रणनीतिक बिक्री को स्पष्ट करने के लिए कहने पर मंत्री ने बताया कि इसका मतलब है प्रबंधन नियंत्रण का हस्तांतरण।

उन्होंने और स्पष्ट करते हुए पूछा, "घाटे में चल रही कंपनी, जिसे उबारा नहीं जा सकता, क्या उसके बारे में कहा जा सकता है कि मैं विनिवेश करना चाहता हूं, लेकिन नियंत्रण अपने पास रखना चाहता हूं और करदाताओं का पैसा उसमें झोंका जाएगा?"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत